जोहांसबर्ग में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन अफ्रीकी टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट झटकते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। जयदेव उनदकट, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से रीजा हेंडरिक्स ने सबसे अधिक 70 रन बनाए। उन्होंने 50 गेंदों की पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले भारत ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का टी20 में यह उच्चतम स्कोर है। शिखर धवन ने अपने टी20 करियर का चौथा अर्धशतक लगाते हुए 72 रनों की पारी खेली। धवन ने 39 गेंदों की पारी में 2 छक्के और 10 चौके जमाए। विराट कोहली ने 26 और मनीष पांडे ने नाबाद 29 रन बनाए।
Ind Vs SA 1st T20 लाइव अपडेट
- 20 ओवर में दक्षिण अफ्रीकी टीम 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। भारत की 28 रनों से जीत।
- 19.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 9वां झटका।एंदिले फेलुखवायो (13) आउट। उनदकट ने लिया विकेट।
- 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 169/8
- 17.6 ओवर: डेन पैटरसन रन आउट। दक्षिण अफ्रीका 8वां झटका। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 159/8. अब एंदिले फेलुखवायो और जूनियर डाला क्रीज पर हैं।
- 17.5 ओवर: क्रिस मोरिस भी आउट। भुवनेश्वर को पांचवीं सफलता। इसी के साथ भुवनेश्वर तीनो फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
- 17.4 ओवर: भुवनेश्वर ने लिया हेनरिक क्लासेन (16) का विकेट। दक्षिम अफ्रीका को छठा झटका।
- 17.1 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका। भुवनेश्वर ने रीजा हेंडरिक्स (70) को पविलियन भेजा। धोनी ने लिया रीजा का कैच। इसी के साथ धोनी टी20 में सबसे ज्यादा कैच (134) लेने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।
- 16.5 ओवर: क्लासेन के छक्के के साथ दक्षिण अफ्रीका के 150 रन पूरे। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 154/4. दक्षिण अफ्रीका को अब 18 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत।
- 16 ओवर के बाद स्कोर- 139/4. दक्षिण अफ्रीका को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 65 रन बनाने हैं।
- 14.6 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका। युजवेंद्र चहल की गेंद पर फरहान बेहरडीन (39) का कैच मनीष पांडे ने लिया। अब बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर- 129/4
- 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 121/3
- 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 112/3. उनदकट के इस ओवर की आखिरी गेंद पर हेंडरिक्स ने दो रन दौड़कर अपना पहला टी20 अर्धशतक भी पूरा किया। हेंडरिक्स ने 37 गेंदों में यह फिफ्टी लगाई है। इस पारी में वह एक छक्का और 5 चौके लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब 42 गेंदों पर 92 रनों की जरूरत।
- 11.4 ओवर: हेंडरिक्स के चौके के साथ बेहरडीन के साथ उनकी साझेदारी 50 रनों की हुई। यह ओवर युजवेंद्र चहल ने डाला और इसमें 14 रन आए। हेंडरिक्स ने इस ओवर में दो चौके लगाए। बेहरडीन ने भी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 103/3
- 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 79/3. युजवेंद्र चहल के इस ओवर से 11 रन आए। रीजा हेंडरिक्स 31 रन और फरहान बेहरडीन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 61/3
- 7वें ओवर से 14 रन आए। हार्दिक पंड्या के इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगा। पंड्या ने एक वाइड भी दिया, वहीं, एक विकेट भी इस ओवर से भारत को मिला। 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 55/3. रीजा हेंडरिक्स 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 6.2 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका। हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में डेविड मिलर को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। अब बल्लेबाजी के लिए फरहान बेहरडीन आए हैं।
- गेंदबाजी में बदलाव, 6ठा ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 41/2. रीजा हेंडरिक्स 17 गेंदों पर 19 और मिलर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका। भुवनेश्वर के इस गेंद पर सुरेश रैना ने पकड़ा डुमिनी (3) का कैच। 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 38/2. अब बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर आए हैं।
- 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 35/1. यह ओवर उनदकट ने डाला।
- 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 30/1. रीजा हेंडरिक्स 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। डुमिनी को अभी अपना खाता खोलना है।
- भुवनेश्वर ने दिया दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका। पारी के तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर जॉन-जॉन स्मट्स (14) का कैच शिखर धवन ने लिया। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान डेपी डुमिनी आए हैं।
- जयदेव उनदकट की ओर से डाला गया दूसरा ओवर महंगा साबित हुआ। इस ओवर से 14 रन आए। स्मट्स ने इस ओवर में दो चौके लगाए। दो ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 20/0
- भुवनेश्वर ने डाला पहला ओवर। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 6/0
- दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू, जॉन-जॉन स्मट्स, रीजा हेंडरिक्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
- 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 203/5. दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 204 का लक्ष्य
- 19. 4 ओवर: भारत के 200 रन पूरे।
- 18.1 ओवर: भारत को पांचवां झटका। क्रिस मोरिस ने धोनी (16) को बोल्ड किया। इसके बाद इसी ओवर में तीसरी और चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने लगातार दो चौके जमाए। ओवर से 11 रन आए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 194/5. पंड्या 9 और मनीष पांडे 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 175/4. ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने लगाया चौका। इस मैच में धोनी के बल्ले से निकला यह पहला चौका था।
- 16.3 ओवर: क्रिस मोरिस की गेंद पर मनीष पांडे को जीवनदान। तबरेज शम्सी से छूटा कैच।
- 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 164/4. धोनी 2 और मनीष पांडे 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 14.4 ओवर: भारत को चौथा झटका। एंदिले फेलुखवायो ने धवन (72) को पविलियन भेजा। धवन ने 39 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए हैं।
- 14.1 ओवर: भारत के 150 रन पूरे।
- 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 149/3. शिखर धवन 36 गेंदों पर 68 और मनीष पांडे 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। धवन 9 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।
- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 128/3. धवन 52 और मनीष पांडे 10 रनों पर खेल रहे हैं।
- 11.3 ओवर: शिखर धवन ने चौके के साथअर्धशतक पूरा किया। धवन ने 27 गेंदों पर यह फिफ्टी लगाई। धवन की इंटरनेशनल टी20 में यह चौथी फिफ्टी है।
- 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 116/3.
- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 110/3. धवन 43 और मनीष पांडे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 9.3 ओवर: कोहली के लिए LBW की अपील, फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया। टीम इंडिया ने रिव्यू मांगा। रिव्यू के बाद कोहली (26) आउट करार। भारत को तीसरा झटका। अब बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे आए हैं। तबरेज शम्सी ने कोहली का विकेट लिया।
- 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 106/2. धवन 20 गेंदों पर 41 और कोहली 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 8.2 ओवर: कोहली के सिंगल के साथ भारत के 100 रन पूरे।
-8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 98/2. 8वें ओवर से 14 रन आए। धवन 16 गेंदों पर 35 और कोहली भी 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। धवन अपनी पारी में अब तक दो छक्के लगा चुके हैं।
- 7.1 ओवर: कोहली को जीवनदान। उनका कैच छूट गया। तबरेज शम्सी के इस गेंद पर फरहान बेहरडीन ने कैच छोड़ा। इसके बाद यह ओवर खासा महंगा साबित होता हुआ। कोहली पहली गेंद पर कैच छूटने के बाद एक चौका और एक छक्का लगा चुके हैं।
- 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने लगाया चौका। क्रिस मोरिस के इस ओवर से 6 रन आए। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद- 84/2
- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 78/2. जूनियर डाला की ओर से डाले गए इस ओवर से 18 रन आए। धवन ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा। कोहली ने भी ओवर की पहली गेंद पर एक चौका लगाया। धवन 30 और कोहली 9 रनों पर खेल रहे हैं। 6 ओवर के साथ ही पावरप्ले भी खत्म हुआ।
- 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 60/2. कोहली 3 रन और धवन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 4.3 ओवर: कोहली ने दो रन लिए। इसी के साथ भारत के 50 रन भी पूरे हुए।
- रैन का आउट होने के बाद अब बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए हैं। शिखर धवन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- चौथे ओवर की पहली गेंद पर धवन ने लगाया छक्का। जूनियर डाला की ओर से डाले गए इस ओवर की आखिरी गेंद पर सुरेश रैना (15) आउट। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर - 49/2. डाला के 147 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली बॉल पर रैना बोल्ड हो गए। पहला टी20 खेल रहे जूनियर डाला के लिए इस मैच में यह दूसरी सफलता है।
- 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 37/1. तीसरे ओवर से 13 रन आए।
- 1.5 ओवर: भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट। जूनियर डाला ने लिया विकेट। रोहित शर्मा ने 9 गेंदों की पारी में 2 छक्के और इतने ही चौके लगाए। सुरेश रैना अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
- एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 18/0. रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में दो छक्के लगाए। पहला ओवर डेन पैटरसन ने डाला।
- भारतीय पारी की शुरुआत हुई। शिखर धवन और रोहित शर्मा क्रीज पर।
- सुरेश रैना की टीम में वापसी हुई है। ये रही भारतीय टीम की प्लेइंग-11
- पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
- भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे होगा टॉस
- भारतीय समय के मुताबिक शाम-6 बजे शुरू होगा मुकाबला
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनदकट, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: जॉन-जॉन स्मट्स, रीजा हेंडरिक्स, जेपी डुमिनी (कप्तान), डेविड मिलर, फरहान बेहरडीन, हेनरिक क्लासेन, क्रिस मोरिस, एंदिले फेलुखवायो, डेन पैटरसन, जूनियर डाला, तबरेज शम्सी।