Ind Vs SA 1st ODI: कोहली का शतक, भारत ने डरबन वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

डरबन में भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी वनडे में पहली जीत है।

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2018 00:47 IST2018-02-01T15:58:55+5:302018-02-02T00:47:56+5:30

india vs south africa 1st odi live cricket score live updates durban | Ind Vs SA 1st ODI: कोहली का शतक, भारत ने डरबन वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

भारत vs दक्षिण अफ्रीका

भारत ने डरबन में खेले गए 6 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत को 270 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 45.3 ओवरों में हासिल किया। विराट कोहली ने 112 रन बनाए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शतकीय पारी खेलते हुए सबसे अधिक 120 रन बनाए। डु प्लेसिस ने 112 गेंदों की पारी में 11 चौके और दो छक्के जमाए। इसके अलावा क्विंटन डि कॉक ने 34 और क्रिस मोरिस ने 37 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली। 

Ind Vs SA- Live अपडेट

- 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने चौका लगातार भारत को जीताया। भारत ने 270 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल किया।

- भारत को चौथा झटका। कोहली 112 रन बनाकर आउट। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 265/4. धोनी और हार्दिक पंड्या क्रीज पर। भारत को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत।

- 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 250/3.

- 43वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। अजिंक्य रहाणे 86 गेंदों पर 79 रन बनाकर पविलियन लौटे। रहाणे ने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पंड्या आए हैं।

-42 ओवर के बाद स्कोर- 256/2. विराट कोहली 108 और रहाणे 79 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 189 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए भारत को 14 रनों की जरूरत।

- 41वें ओवर की 5वीं गेंद पर कोहली ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। कोहली का वनडे में यह 33वां शतक है। 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 248/2. भारत को जीत के लिए 22 रनों की जरूरत।

- 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 236/2. रहाणे (76) और कोहली (91) के बीच तीसरे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी। भारत को जीत के लिए और 34 रनों की जरूरत।

- 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 205/2

- रहाणे ने चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। रहाणे अपने 60 गेंदों की पारी में अब तक 2 चौका और एक छक्का लगा चुके हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 190/2 (रहाणे- 51, कोहली- 77 रनों पर नाबाद)

- 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 178/2. अजिंक्य रहाणे- 43 और विराट कोहली 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 111 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए और 92 रनों की जरूरत।

- भारत के 150 रन पूरे। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 151/2

- 26वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली की फिफ्टी। कोहली ने 56 गेंदों में यह अर्धशतक जमाया। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 141/2

- 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 136/2. कोहली (49) और रहाणे (25) के बीच साझेदारी 76 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए और 134 रनों की जरूरत है।

- 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 116/2. कोहली 35 और रहाणे 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी।


- 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 81/2. कोहली 19 और रहाणे 3 रन बनाकर क्रीज पर।

- भारत को दूसरा झटका। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन (35) रन आउट। अब अजिंक्य रहाणे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 68/2. कोहली 11 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रहाणे को अपना खाता खोलना है।


- 11वें ओवर की पहली गेंद पर धवन के दो रनों से भारत के 50 रन पूरे। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर-59/1 . शिखर धवन- 30 रन और विराट कोहली 7 रन बना चुके हैं। क्रिस मोरिस की ओर से डाले इस ओवर से 10 रन आए।


- 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 37/1

- भारत को पहला झटका। 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा (20) एक गैरजिम्मेदारान शॉट लगाकर कैच आउट हुए। मोर्ने मोर्कल ने लिया विकेट। अब धवन के साथ बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए हैं।

- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 31/0

- भारतीय पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया छक्का। मोर्ने मोर्कल के इस ओवर से 8 रन आए। तीन ओवर के बाद भारत-11/0. रोहित शर्मा 8 रन और शिखर धवन 2 रन बनाकर क्रीज पर।

- दो ओवर के बाद भारत का स्कोर- 3/0. दूसरा ओवर कागिसो रबादा ने डाला। 

- दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने डाला पहला ओवर। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 1 रन

- भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर...

- दक्षिण अफ्रीका की पारी खत्म। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। एंडिले फेहुलकवायो 27 रन बनाकर नाबाद लौटे।


- कागिसो रबादा रन आउट। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 268/8

- 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर डु प्लेसिस 120 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हुए। दक्षिण अफ्रीका को 7वां झटका। डु प्लेसिस ने 112 गेंदों की पारी में 11 चौके और 2 छक्के जमाए। अब बल्लेबाजी के लिए कागिसो रबादा आए हैं।

- 49 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 264/6. डु प्लेसिस 120 रन और एंडिले फेहुलकवायो 24 रन बनाकर क्रीज पर। डु प्लेसिस 110 गेंदों की पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।

- 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर डु प्लेसिस ने पूरा किया अपने वनडे करियर का 9वां शतक। डु प्लेसिस ने यह शतक 101 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से लगाया। 47 ओवर के बाद स्कोर- 237/6


- 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 219/6

- दक्षिण अफ्रीका को 41वें ओवर में छठा झटका, कुलदीप यादव ने क्रिस मोरिस (37) को बोल्ड किया। डु प्लेसिस अब भी 90 गेंदों में 88 रन बनाकर जमे हैं। 41 ओवर के बाद स्कोर- 208/6. मोरिस के बाद बैटिंग के लिए एंडिले फेहुलकवायो आए हैं।

- 40 ओवर के बाद स्कोर- 200/5. डु प्लेसिस 88 रनों पर नाबाद

- 36 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 174/5. डु प्लेसिस (75 नाबाद) अब तक 80 गेंदों की पारी में 8 चौके लगा चुके हैं। वहीं, क्रिस मोरिस ने 25 गेंदों में 16 रन बनाए हैं।

- 32 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 142/5. (फाफ डु प्लेसिस- 58 रन, क्रिस मोरिस- 2 रन)

- कुलदीप यादव के लिए दूसरी सफलता। पारी के 28वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर डेविड मिलर (7 रन) विराट कोहली के हाथों कैच आउट। डु प्लेसिस अब भी 52 रन बनाकर जमे। 28 ओवर के बाद स्कोर- 134/5

- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 50 रन पूरे। 54 गेंदों पर प्लेसिस ने पूरा किया अर्धशतक।


- कुलदीप यादव ने दिया दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका। डुमिनी 12 रन बनाकर आउट। कुलदीप की इस मैच में यह पहली सफलता है। 26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 126/4. अब बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर आए हैं। डु प्लेसिस 47 रनों पर नाबाद।

- दक्षिण अफ्रीका को 20वें ओवर में तीसरा झटका, चहला के लिए दूसरी सफलता। ऐडेन मार्कराम 9 रन बनाकर आउट। मार्कराम का कैच हार्दिक पंड्या ने लिया। अब बल्लेबाजी के लिए जेपी डुमिनी आए हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 103/3. डु प्लेसिस 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका। युजवेंद्र चहल ने क्विंंटन डि कॉक (34) को आउट किया। डि कॉक ने 49 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 15 ओवर के बाद- 83/2. अब बल्लेबाजी के लिए ऐडेन मार्कराम आए हैं। 

- दक्षिण अफ्रीका 12 ओवर के बाद- 59/1  (डि कॉक- 24, डु प्लेसिस- 17 रन)

- 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 43 रन ( क्विंटन डि कॉक - 13 रन और फाफ डु प्लेसिस -13 रन) 

- हाशिम अमला 16 रन बनाकर आउट, जसप्रीत बुमराह ने 8वें ओवर में भेजा पविलियन


- दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू, क्विंटन डि कॉक और हाशिम अमला क्रीज पर

डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत की तलाश

डरबन में भारत को कभी भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत नहीं मिली है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में 7 वनडे मैच हुए हैं। इनमें एक मैच बेनतीजा रहा है जबकि 6 मैचों में मेजबान टीम विजयी रही है।

दक्षिण अफ्रीका में खराब रिकॉर्ड

टेस्ट सीरीज की तरह भारत कभी भी यहां कोई वनडे सीरीज नहीं जीत सका है। भारत को यहां 1992-93 में 2-5, 2006-07 में 0-4, 2010-11 में 2-3 और 2013-24 में 0-2 से मात खानी पड़ी थी। इसके अलावा भारत ने यहां 1996-97 और 2001-02 में दो त्रिकोणीय सीरीज भी खेली हैं जिनमें जिम्बाब्वे और केन्या की टीमें शामिल थीं, लेकिन इन दोनों में दक्षिण अफ्रीका विजेता बनकर उभरा था।  

दक्षिण अफ्रीका को झटका

दक्षिण अफ्रीका को हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले ही एक बड़ा झटका लग चुका है। एबी डिविलियर्स चोट के कारण पहले तीन मैचों से बाहर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (भारत), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल 

दक्षिण अफ्रीका: हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ऐडेन मार्कराम, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, एंडिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, मोर्ने मोर्कल, इमरान ताहिर।

Open in app