India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए। रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ही ओवर में भारत के सलामी बल्लेबाज को चलता किया। शर्मा ने चार गेंदों का सामना किया और ओवर की अंतिम गेंद पर हिट करने के चक्कर में कैच आउट हो गए। इस वर्ल्डकप में अभिषेक शर्मा दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले शर्मा यूएसए के खिलाफ भी बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा बैठे थे।
अभिषेक नेहरा और इमरुल कायेस जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल
आज के डक के साथ, अभिषेक शर्मा आशीष नेहरा और इमरुल कायेस जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए जो T20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में ज़ीरो पर आउट हुए थे। असल में, नेहरा और कायेस दोनों ने अपने वर्ल्ड कप करियर में कोई रन नहीं बनाया। इसके अलावा अभिषेक पिछले छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार बार शून्य डक आउट हुए हैं।
अभिषेक शर्मा के पिछले छह टी20I
0(1)68*(20)0(1)30(16)0(1)0(4)