न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर मार्टिन गप्टिल ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ ऑकलैंड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में नया इतिहास रच दिया। गप्टिल ने टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी किवी टीम के लिए 49 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका।
अपनी इस पारी के दौरान गप्टिल रॉस टेलर को पीछे छोड़ते हुए घर में न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। गप्टिल 79 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए।
गप्टिल ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड
गप्टिल अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान न्यूजीलैंड के लिए घर में 4000 वनडे रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। गप्टिल के थोड़ी देर बाद ही रॉस टेलर ने भी ये उपलब्धि हासिल कर ली और फिलहाल वह गप्टिल को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं।
घर में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन (वनडे)
4059 - रॉस टेलर (96 पारियां)*4021 - मार्टिन गप्टिल (92)3448 - नाथन एस्ले (84)3188 - ब्रैंडन मैकलम (106)
गप्टिल ने हेनरी निकोल्स के साथ पहले विकेट के लिए 16.5 ओवर में 93 रन जोड़ते हुए न्यूजीलैंड को दमदार शुरुआत दिलाई। निकोल्स 41 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हुए।
इसके बाद गप्टिल ने टॉम ब्लंडेल (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। गप्टिल ने 49 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अपना 36वां अर्धशतक पूरा किया।
न्यूजीलैंड की टीम हैमिल्टन में खेला गया पहला वनडे मैच 4 विकेट से जीतकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।