IND vs NZ: मार्टिन गप्टिल की दमदार पारी, ऑकलैंड वनडे में अपने नाम कर लिया ये खास रिकॉर्ड

Martin Guptill: मार्टिन गव्टिल ने भारत के खिलाफ ऑकलैंड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में खेली 79 गेंदों में 79 रन की पारी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 8, 2020 12:15 IST2020-02-08T09:56:53+5:302020-02-08T12:15:06+5:30

India vs New Zealand: Martin Guptill scores half century to achieves a new milestone in 2nd ODI | IND vs NZ: मार्टिन गप्टिल की दमदार पारी, ऑकलैंड वनडे में अपने नाम कर लिया ये खास रिकॉर्ड

मार्टिन गप्टिल ने दूसरे वनडे में खेली 79 रन की पारी

Highlightsमार्टिन गप्टिल ने ऑकलैंड वनडे में खेली 79 रन की शानदार पारीगप्टिल बने अपनी धरती पर 4000 वनडे रन बनाने वाले पहले किवी बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर मार्टिन गप्टिल ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ ऑकलैंड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में नया इतिहास रच दिया। गप्टिल ने टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी किवी टीम के लिए 49 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका।

अपनी इस पारी के दौरान गप्टिल रॉस टेलर को पीछे छोड़ते हुए घर में न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। गप्टिल 79 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए।

गप्टिल ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

गप्टिल अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान न्यूजीलैंड के लिए घर में 4000 वनडे रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। गप्टिल के थोड़ी देर बाद ही रॉस टेलर ने भी  ये उपलब्धि हासिल कर ली और फिलहाल वह गप्टिल को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं। 

घर में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन (वनडे)

4059 - रॉस टेलर (96 पारियां)*
4021 - मार्टिन गप्टिल (92)
3448 - नाथन एस्ले (84)
3188 - ब्रैंडन मैकलम (106)

गप्टिल ने हेनरी निकोल्स के साथ पहले विकेट के लिए 16.5 ओवर में 93 रन जोड़ते हुए न्यूजीलैंड को दमदार शुरुआत दिलाई। निकोल्स 41 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हुए। 

इसके बाद गप्टिल ने टॉम ब्लंडेल (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। गप्टिल ने 49 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अपना 36वां अर्धशतक पूरा किया।

न्यूजीलैंड की टीम हैमिल्टन में खेला गया पहला वनडे मैच 4 विकेट से जीतकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

Open in app