India vs New Zealand Live Score, 3rd ODI: शानदार, जानदार और धमाकेदार। लगातार दूसरे मैच में शतक। डिरेल मिचेल ने भारत के खिलाफ तबाही मचा दी। पिछले चार पारियों में उनका तीसरा शतक है। कुल मिलाकर नौवां शतक। मिचेल और फिलिप्स के बीच 150 से अधिक की साझेदारी हो गई है। राजकोट में मिचेल ने नाबाद 131 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। भारतीय स्पिन गेंदबाज एक बार फिर घरेलू मैदान पर प्रभाव नहीं छोड़ सके। यह पहली बार है, जब न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने एक ही वनडे पारी में भारत के खिलाफ शतक बनाए हैं।
भारत के खिलाफ डेरिल मिशेल की पिछली 7 वनडे पारियां:
130
134
17
63
84
131*
100*।
वनडे में भारत के खिलाफ चौथे विकेट या उससे नीचे के क्रम के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है, जो 2022 में ऑकलैंड में विलियमसन और लैथम द्वारा चौथे विकेट के लिए बनाई गई 221* रनों की साझेदारी के बाद दूसरे स्थान पर है। इस सीरीज में डेरिल द्वारा बनाए गए 352 रन किसी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज द्वारा 3 मैचों की वनडे द्विपक्षीय सीरीज में बनाए गए सबसे अधिक रन हैं।
भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक (वनडे):
5 - एबी डी विलियर्स (11 पारियां)
4 - डेरिल मिचेल (8 पारियां)*।
वनडे में न्यूजीलैंड बनाम भारत के लिए सबसे अधिक शतक-
5 - नाथन एस्टल (29 पारियां)
4 - डेरिल मिचेल (11 पारियां)*
3 - क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
3 - रॉस टेलर (34 पारियां)।
न्यूजीलैंड बनाम भारत (वनडे) मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-
145* - टॉम लैथम, ऑकलैंड, 2022
140 - माइकल ब्रैसवेल, हैदराबाद, 2023
138 - डेवोन कॉनवे, इंदौर, 2023
137 - डेरिल मिचेल, इंदौर, 2026*
134 - डेरिल मिचेल, वानखेड़े, 2023
131* - डेरिल मिचेल, राजकोट, 2026
130 - डेरिल मिचेल, धर्मशाला, 2023।