VIDEO: ईश सोढ़ी ने अपने ही गेंद पर एक हाथ से पकड़ा रोहित शर्मा का हैरतअंगेज कैच

ईश सोढ़ी ने रोहित शर्मा को 12वें ओवर के दूसरी गेंद पर कैच आउट किया। रोहित अपने 50 रन पूरे कर चुके थे। वे सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। तब उनकी दूसरी बॉल पर रोहित ने आगे बढ़कर सीधा शॉट खेला, गेंद तेजी से निकली और

By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2021 20:57 IST2021-11-21T20:30:23+5:302021-11-21T20:57:05+5:30

india vs new zealand ish sodhi caught the dangerous catch of rohit sharma with one hand on his own ball video | VIDEO: ईश सोढ़ी ने अपने ही गेंद पर एक हाथ से पकड़ा रोहित शर्मा का हैरतअंगेज कैच

VIDEO: ईश सोढ़ी ने अपने ही गेंद पर एक हाथ से पकड़ा रोहित शर्मा का हैरतअंगेज कैच

Highlightsरोहित के इस झन्नाटेदार शॉट पर एक हाथ से कैच पकड़कर ईश सोढ़ी भी हैरान रह गएरोहित 31 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 56 रन की पारी खेलीरोहित का स्ट्राइक रेट 180.64 रहा

कोलकाताः न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को कोलकाता में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा मैदान में आते ही चौको-छक्कों की बौछार कर दी। हालांकि ईश सोढ़ी ने भारतीय कप्तान को अपनी ही गेंद पर एक हाथ से कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। 

ईश सोढ़ी ने रोहित शर्मा को 12वें ओवर के दूसरी गेंद पर कैच आउट किया। रोहित अपने 50 रन पूरे कर चुके थे। वह सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। तब उनकी दूसरी बॉल पर रोहित ने आगे बढ़कर सीधा शॉट खेला, गेंद तेजी से निकली और सीधा ईश सोढ़ी के हाथ में जा चिपकी। पीछे अंपायर भी हटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बॉल ईश सोढ़ी के हाथ में ही जमी रह गई।

रोहित के इस झन्नाटेदार शॉट पर एक हाथ से कैच पकड़कर ईश सोढ़ी भी हैरान रह गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि रोहित ने जिस गेंद को इतने जोर से मारा था उसे सोढ़ी ने सिर्फ एक हाथ से पकड़ लिया। वीडियो देख लोगों ने कहा कि गेंद जैसे सोढ़ी के हाथ में ही जा चिपकी। 

रोहित 31 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 56 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। रोहित का स्ट्राइक रेट 180.64 रहा। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Open in app