IND vs NZ: वनडे में 107 बार हुई भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

Ind vs NZ Head to Head in ODIs: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 107 मैच खेले गए हैं, जानिए अब तक किसने मारी है बाजी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 4, 2020 15:13 IST2020-02-04T15:13:40+5:302020-02-04T15:13:40+5:30

India vs New Zealand Head to Head in ODIs, stats, IND vs NZ Home, Away ODI records | IND vs NZ: वनडे में 107 बार हुई भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक वनडे में 109 बार आमने-सामने हुई हैं

Highlightsभारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 39 वनडे मैच खेले हैंइन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 107 वनडे मैच खेले गए हैं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज बुधवार (5 फरवरी) से खेली जाएगी। टी20 सीरीज 5-0 से जीतने वाली टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाने पर होंगी। 

केन विलियम्सन चोटिल होने के कारण पहले दो वनडे मैचों में नहीं खेल रहे हैं, जिससे निश्चित तौर पर दबाव किवी टीम पर होगा। वहीं टीम इंडिया इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के बिना उतरेगी।  

कैसा रहा है भारत का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड

भारत vs न्यूजीलैंड वनडे रिकॉर्ड

कुल मैच - 107
भारत जीता - 55
न्यूजीलैंड जीता - 46
टाई - 1
कोई परिणाम नहीं - 5

भारत का न्यूजीलैंड में वनडे रिकॉर्ड

कुल मैच: 39
भारत जीता: 14
न्यूजीलैंड जीता: 22
टाई: 1
कोई परिणाम नहीं: 2

भारत vs न्यूजीलैंड का द्विपक्षीय वनडे सीरीज में रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई हैं। इनमें से आठ वनडे सीरीज न्यूजीलैंड में और छह भारत में खेली गई हैं। 

इन दोनों टीमों के बीच कुल 52 वनडे सीरीज (गैर-द्विपक्षीय समेत) में भारत ने 17 जबकि न्यूजीलैंड ने 6 सीरीज जीत हैं, दो ड्रॉ रही हैं, जबकि 26 में अन्य टीमें जीती हैं।  

न्यूजीलैंड में भारत का द्विपक्षीय वनडे सीरीज में रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड में खेली गई कुल आठ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में से भारत ने दो जबकि न्यूजीलैंड ने चार मैच जीते हैं, जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही हैं। भारत ने न्यूजीलैंड में अपनी पहले वनडे सीरीज 1975 और आखिरी 2018 में खेली थी।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा-1975, न्यूजीलैंड 2-0 (2) से जीता
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-1980, न्यूजीलैंड 2-0 (2) से जीता
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-1993, ड्रॉ, 2-2 (4)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-1998, ड्रॉ, 2-2 (5)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2002, न्यूजीलैंड 5-2 से जीता (7)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2008, भारत 2-1 से जीता (3)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2013, न्यूजीलैंड 4-0 से जीता (5)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2018, भारत 4-1 से जीता (5)

न्यूजीलैंड का भारत में द्विपक्षीय सीरीज वनडे सीरीज में रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने भारत में छह बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं और हर बार उसे हार मिली है। न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज 1988 में खेली थी और आखिरी बार उसे 2017 में भारत का वनडे सीरीज खेलने के लिए दौरा किया था। 

न्यूजीलैंड का भारत दौरा-1988, भारत 4-0 (4) से जीता
न्यूजीलैंड का भारत दौरा-1995, भारत 3-2 (5) से जीता
न्यूजीलैंड का भारत दौरा-1999, भारत 3-2 (5) से जीता
न्यूजीलैंड का भारत दौरा-2010, भारत 5-0 (5) से जीता
न्यूजीलैंड का भारत दौरा-2016, भारत 3-2 (5) से जीता
न्यूजीलैंड का भारत दौरा-2017, भारत 2-1 (3) से जीता

Open in app