Highlightsन्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज ऑकलैंड में 24 जनवरी से शुरू होगी।पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के आखिरी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां टीम पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जबकि वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।
टी20 टीम में उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ हाल ही खत्म हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। भारतीय टीम में संजू सैमसन को बाहर किया गया है, जबकि टीम में बाकी अन्य खिलाड़ी बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज ऑकलैंड में 24 जनवरी से शुरू होगी। इससे पहले भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से हो रही है और पहला मैच मुंबई में खेला जाएगा।
भारत Vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | समय (भारतीय समय के अनुसार) | जगह |
|---|
| पहला टी20 | 24 जनवरी | दोपहर 12:30 बजे | ऑकलैंड |
| दूसरा टी20 | 26 जनवरी | दोपहर 12:30 बजे | ऑकलैंड |
| तीसरा टी20 | 29 जनवरी | दोपहर 12:30 बजे | हैमिल्टन |
| चौथा टी20 | 31 जनवरी | दोपहर 12:30 बजे | वेलिंग्टन |
| पांचवां टी20 | 2 फरवरी | दोपहर 12:30 बजे | तोरंगा |
भारत Vs न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | समय (भारतीय समय के अनुसार) | जगह |
|---|
| पहला वनडे | 5 फरवरी | सुबह 7.30 बजे | हैमिल्टन |
| दूसरा वनडे | 8 फरवरी | सुबह 7.30 बजे | ऑकलैंड |
| तीसरा वनडे | 11 फरवरी | सुबह 7.30 बजे | तोरंगा |
भारत Vs न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | समय (भारतीय समय के अनुसार) | जगह |
|---|
| न्यूजीलैंड एकादश वर्सेज भारत (अभ्यास मैच) | 14 फरवरी से 16 फरवरी | सुबह 3:30 बजे | हैमिल्टन |
| पहला टेस्ट | 21 फरवरी से 25 फरवरी | सुबह 4:00 बजे | वेलिंगटन |
| दूसरा टेस्ट | 29 फरवरी से 04 मार्च | सुबह 4:00 बजे | क्राइस्टचर्च |
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | समय (भारतीय समय के अनुसार) | जगह |
|---|
| पहला वनडे | 14 जनवरी | दोपहर 2 बजे | मुंबई |
| दूसरा वनडे | 17 जनवरी | दोपहर 2 बजे | राजकोट |
| तीसरा वनडे | 19 जनवरी | दोपहर 2 बजे | बेंगलुरु |
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पाण्डेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी।