IND Vs NZ: रोहित चौथे वनडे में उतरते ही करेंगे ये कमाल, तोड़ सकते हैं धोनी के दो रिकॉर्ड भी

रोहित शर्मा के नाम वनडे में 215 छक्के हैं। धोनी ने भी इतने ही छक्के लगाये हैं।

By विनीत कुमार | Updated: January 30, 2019 16:58 IST

Open in App

टीम इंडिया जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का चौथा वनडे खेलने उतरेगी तो रोहित शर्मा पर खास नजर होंगी। विराट कोहली को आराम दिया गया है, ऐसे में रोहित शर्मा इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 8 मैचों की कप्तानी में है और टीम 7 में विजयी रहे हैं। ऐसे में रोहित जीत के इस क्रम को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। रोहित के लिए वैसे ये आसान नहीं होने वाला क्योंकि हैमिल्टन में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 5 मैचों में केवल एक में जीत मिली है।

रोहित हालांकि इस मैच में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। दरअसल, ये रोहित का 200वां वनडे मैच होगा। रोहित इस तरह 200 वनडे खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने 463 वनडे मैच खेले हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

भारत के लिए 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी 

सचिन तेंदुलकर- 463 मैचराहुल द्रविड़- 344 मैचएमएस धोनी- 337 मैचमोहम्मद अजहरुद्दीन- 334 मैचसौरव गांगुली- 311 मैचयुवराज सिंह- 304 मैचअनिल कुंबले- 271 मैचवीरेंद्र सहवाग- 251 मैचहरभजन सिंह- 236 मैचसुरेश रैना- 226 मैचकपिलदेव-225 मैचविराट कोहली-222 मैचजहीर खान-200 मैच

धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित

रोहित शर्मा के नाम वनडे में 215 छक्के हैं। धोनी ने भी इतने ही छक्के लगाये हैं और भारत की ओर से वनडे में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में संभव है कि रोहित शर्मा इस मौके पर धोनी को पीछे छोड़ दें। हालांकि, अगर धोनी का बल्ला चला तो नतीजा दूसरा भी हो सकता है।

न्यूजीलैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बनेंगे रोहित?

न्यूजीलैंज में किसी भी भारतीय कप्तान ने अब तक कोई शतक नहीं जमाया है। बतौर भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड में सर्वोच्च रन का रिकॉर्ड एमएस धोनी के पास है। धोनी ने 2015 में ऑकलैंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 85 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में रोहित अगर शतक नहीं भी लगाते हैं तो भी धोनी के बतौर कप्तान न्यूजीलैंड में बनाये सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ सकते हैं।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडरोहित शर्माएमएस धोनीविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या