India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप

India vs New Zealand 3rd ODI Live Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच का लाइव अपडेट...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 15:25 IST2020-02-11T06:22:52+5:302020-02-11T15:25:24+5:30

India vs New Zealand 3rd ODI match Live Score Update online live streaming match summary highlights full scorecard commentary in hindi | India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप

India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप

googleNewsNext

न्यूजीलैंड ने भारत को मंगलवार को माउंट मैउंगानुई में खेले गए तीसरे वनडे में 5 विकेट से हराते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। 

भारत से जीत के लिए मिले 297 रन के लक्ष्य के जवाब में किवी टीम ने जीत का लक्ष्य 47.1 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकोल्स ने 80, मार्टिन गप्टिल ने 66 और कोलिन डि ग्रैंडहोम ने 28 गेंदों में 58 रन बनाए। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल की 112 और श्रेयस अय्यर की 62 रन की पारियों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 296 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए पहले वनडे में 348 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल किया था और भारत को 4 विकेट से मात दी थी, जबकि ऑकलैंड में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 22 रनों से जीत दर्ज की थी।

11 Feb, 20 : 03:24 PM

भारत से जीत के लिए मिले 297 रन के लक्ष्य के जवाब में किवी टीम ने जीत का लक्ष्य 47.1 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकोल्स ने 80, मार्टिन गप्टिल ने 66 और कोलिन डि ग्रैंडहोम ने 28 गेंदों में 58 रन बनाए। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल की 112 और श्रेयस अय्यर की 62 रन की पारियों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 296 रन बनाए। 

11 Feb, 20 : 03:13 PM

टीम इंडिया का 31 साल बाद हुआ क्लीन स्वीप

भारतीय टीम का 31 साल बाद किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ है, इससे पहले उसे 1989 में वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 5-0 से हराया था।

11 Feb, 20 : 03:13 PM

भारत से जीत के लिए मिले 297 रन के लक्ष्य के जवाब में किवी टीम ने जीत का लक्ष्य 47.1 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकोल्स ने 80, मार्टिन गप्टिल ने 66 और कोलिन डि ग्रैंडहोम ने 28 गेंदों में 58 रन बनाए। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल की 112 और श्रेयस अय्यर की 62 रन की पारियों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 296 रन बनाए। 

11 Feb, 20 : 03:09 PM

न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता

47वें ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर के खिलाफ ग्रैंडहोम ने चौका जड़ न्यूजीलैंड को 17 गेंदें बाकी रहते ही दिलाई 5 विकेट से जीत, न्यूजीलैंड ने किया वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप। 

11 Feb, 20 : 03:03 PM

46 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 293/5

शार्दुल ठाकुर की गेंदों की हुई जमकर धुनाई, ग्रैंडहोम ने ठोके इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का, बटोरे 20 रन, न्यूजीलैंड जीत से महज 4 रन दूर ग्रैंडहोम ने पूरा किया 21 गेंदों में अपना अर्धशतक

11 Feb, 20 : 02:58 PM

45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 273/5

बुमराह के इस ओवर में बने 8 रन, न्यूजीलैंड को चाहिए 30 गेंदों में 24 रन, ग्रैंडहोम और टॉम लैथम के बीच हो चुकी है 33 गेंदों में 53 रन की साझेदारी

11 Feb, 20 : 02:53 PM

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 32 रनों की जरूरत

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 6 ओवर में 32 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में 265 रन बना लिए हैं।

11 Feb, 20 : 02:44 PM

42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 240/5

चहल के इस ओवर में आए 12 रन, ग्रैंडहोम ने जड़ा एक छक्का, किवी टीम को चाहिए 48 गेंदों में 57 रन

11 Feb, 20 : 02:34 PM

40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 223/5

न्यूजीलैंड को इस ओवर में लगा पांचवां झटका, चहल ने जिमी नीशम (19) को किया आउट, किवी टीम को चाहिए अब 60 गेंदों में 74 रन, टॉम लैथम 14 और कोलिन डि ग्रैंडहोम 2 रन पर नाबाद

11 Feb, 20 : 02:32 PM

जेम्स नीशम 19 रन बनाकर आउट

40वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने जेम्स नीशम को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। नीशम 25 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 39.3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्करो 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन।

11 Feb, 20 : 02:29 PM

टॉम लाथम-जेम्स नीशम ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी

39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 218 रन। क्रीज पर टॉम लाथम (12) और जेम्स नीशम (19) मौजूद।

11 Feb, 20 : 02:07 PM

निकोल्स भी लौटे

33 ओवर: न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे ओवर में झटका, शार्दुल ठाकुर ने 80 रन बना चुके हेनरी निकोल्स को लौटाया, किवी टीम को 189 रन चौथा झटका, न्यूजीलैंड को चाहिए 102 गेंदों में 107 रन

11 Feb, 20 : 01:58 PM

रॉस टेलर आउट

31.5 ओवर: न्यूजीलैंड को लगा 186 पर तीसरा झटका, जडेजा ने रॉस टेलर (12) को किया आउट, न्यूजीलैंड अभी जीत से 111 रन दूर, क्या टीम इंडिया करेगी यहां से वापसी

11 Feb, 20 : 01:41 PM

28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 159/2

चहल ने इस ओवर की पहली गेंद पर कप्तान केन विलियम्सन को आउट कर न्यूजीलैंड को दिया करारा झटका, विलियम्सन 22 रन बनाकर आउट, दूसरे छोर पर निकोल्स 66 रन पर नाबाद।

11 Feb, 20 : 01:28 PM

20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 120/1

हेनरी निकोल्स 40 और कप्तान केन विलियम्सन 11 रन बनाकर नाबाद, किवी टीम अभी जीत से 177 रन दूर, भारत को अगर वापसी करनी है तो जल्द ही एक-दो विकेट और चटकाने होंगे!

11 Feb, 20 : 01:27 PM

हेनरी निकोल्स का अर्धशतक

25 ओवर: न्यूजीलैंड का स्चोर 144/1, हेनरी निकोल्स 54 और सीन विलियम्स 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। निकोल्स ने 74 गेंदों में जड़ा अर्धशतक। न्यूजीलैंड को चाहिए जीत के लिए 153 रन

11 Feb, 20 : 01:08 PM

20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 120/1

हेनरी निकोल्स 40 और कप्तान केन विलियम्सन 11 रन बनाकर नाबाद, किवी टीम अभी जीत से 177 रन दूर, भारत को अगर वापसी करनी है तो जल्द ही एक-दो विकेट और चटकाने होंगे!

11 Feb, 20 : 12:55 PM

गप्टिल आउट

16.3 ओवर: मार्टिन गप्टिल 66 रन बनाकर आउट, चहल ने किया बोल्ड, न्यूजीलैंड को 106 रन पर लगा पहला झटका, हेनरी निकोल्स 37 रन बनाकर नाबाद, किवी टीम अभी जीत से 191 रन दूर 

11 Feb, 20 : 12:35 PM

गप्टिल का तूफानी अर्धशतक

11 ओवर: मार्टिन गप्टिल ने महज 29 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड का स्कोर 78/0, हेनरी निकोल्स 21 पर नाबाद। जीत के लिए चाहिए अब 219 रन।
 

11 Feb, 20 : 12:09 PM

5 ओवर के बाद किवी टीम का स्कोर 25/0

मार्टिन गप्टिल 17 और हेनरी निकोल्स 7 रन पर नाबाद, न्यूजीलैंड को चाहिए अभी 270 गेंदों में 272 रन

11 Feb, 20 : 11:52 AM

न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में बनाए 7 रन

मार्टिन गप्टिल 7 और हेनरी निकोल्स (0) क्रीज पर, बुमराह ने फेंका पहला ओवर।

11 Feb, 20 : 11:24 AM

भारत ने दिया 297 का लक्ष्य

भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बनाए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 296 रन, केएल राहुल ने 112 और श्रेयस अय्यर ने 62 रन की पारियां खेलीं, न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने झटके 4 विकेट।

11 Feb, 20 : 11:19 AM

न्यूजीलैंड को मिला 297 रन का लक्ष्य

भारत ने 50 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 296 रन, नवदीप सैनी 8 और रवींद्र जडेजा 8 रन पर नाबाद।

11 Feb, 20 : 11:10 AM

48.2 ओवर: शार्दुल ठाकुर (7) को बेनेट ने किया आउट, झटका अपना चौथा विकेट, भारत को 280 पर सातवां झटका।

11 Feb, 20 : 10:58 AM

केएल राहुल और मनीष पांडेय आउट

47 ओवर: हामिश बेनेट ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल (112) और पांचवीं गेंद पर मनीष पांडेय (42) को आउट कर दिया भारत को दोहरा झटका, भारत 269/6 के साथ फिर लड़खड़ाया  

11 Feb, 20 : 10:46 AM

केएल राहुल का शतक

केएल राहुल ने 104 गेंदों में ठोका अपना तीसरा वनडे शतक, भारत का स्कोर 44.2 ओवर में 251/4, मनीष पांडेय 36 पर नाबाद।  

11 Feb, 20 : 10:38 AM

43 ओवर के बाद भारत 242/4

केएल राहुल 92 और मनीष पांडेय 39 रन पर नाबाद, ये दोनों पांचवें विकेट के लिए 75 गेंदों में 80 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
 

11 Feb, 20 : 10:32 AM

राहुल-अय्यर की जोड़ी जमी

42 ओवर: भारत का स्कोर 233/4, केएल राहुल 94 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद, मनीष पांडेय 38 गेंदों में 34 रन पर नाबाद। 

11 Feb, 20 : 10:15 AM

भारत के 200 रन पूरे

37 ओवर: भारत का स्कोर 203/4, राहुल 68 और मनीष पांडेय 20 पर नाबाद
 

11 Feb, 20 : 10:00 AM

33 ओवर के बाद भारत 175/4

केएल राहुल 55 और मनीष पांडेय 5 रन बनाकर नाबाद

11 Feb, 20 : 09:59 AM

32 ओवर के बाद भारत 171/4

केएल राहुल ने 66 गेंदों में जड़ा इस सीरीज का अपना दूसरा अर्धशतक, मनीष पांडेय 5 पर नाबाद

11 Feb, 20 : 09:48 AM

श्रेयस अय्यर आउट

30.3 ओवर: भारत को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर 63 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट, भारत को 162 पर लगा चौथा झटका, दूसरे छोर पर केएल राहुल 47 पर नाबाद, उनका साथ देने के लिए आए हैं मनीष पांडेय।

 

11 Feb, 20 : 09:41 AM

श्रेयस अय्यर की शानदार पारी

श्रेयस अय्यर ने विपरीत परिस्थितियों में जड़ा अपना आठवां वनडे अर्धशतक

11 Feb, 20 : 09:37 AM

29.1 ओवर: भारत का स्कोर 154/3, अय्यर 57 और राहुल 44 पर नाबाद।

11 Feb, 20 : 09:36 AM

29 ओवर के बाद भारत 150/3

श्रेयस अय्यर 57 पर नाबाद, ठोका अपना आठवां वनडे अर्धशतक, केएल राहुल 40 पर नॉट आउट, ये दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 101 गेंदों में 88 रन की साझेदारी कर चुके हैं और काफी हद तक भारत को मुश्किल से उबार लिया है।

11 Feb, 20 : 09:13 AM

23 ओवर के बाद भारत 119/3

श्रेयस अय्यर 40 और केएल राहुल 27 रन पर नाबाद, ये दोनों चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

11 Feb, 20 : 08:51 AM

17 ओवर के बाद भारत 85/3

श्रेयस अय्यर 19 और केएल राहुल 14 पर नाबाद, तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद ये दोनों पारी संवारने की कोशिश में, क्या कर पाएगी टीम इंडिया वापसी?

11 Feb, 20 : 08:41 AM

15 ओवर: भारत का स्कोर 77/3, श्रेयस अय्यर 17 और केएल राहुल 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

11 Feb, 20 : 08:27 AM

पृथ्वी शॉ आउट

12.1 ओवर: टीम इंडिया को तीसरा झटका, पृथ्वी शॉ 42 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेलकर रन आउट, भारत को 62 रन पर तीसरा झटका।

11 Feb, 20 : 08:12 AM

पृथ्वी शॉ का आक्रामक खेल

9.0 ओवर: पृथ्वी शॉ ने हामिश बेनेट के इस ओवर में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 16 रन बटोरे, भारत का स्कोर 51/2, पृथ्वी शॉ 38 और श्रेयस अय्यर 1 पर नाबाद।

11 Feb, 20 : 08:05 AM

कोहली आउट

6.4 ओवर: हामिश बेनेट ने दिया टीम इंडिया को बड़ा झटका,  विराट कोहली को किया 9 रन पर आउट, भारत को 32 रन पर लगा दूसरा झटका।

11 Feb, 20 : 07:53 AM

भारत ने 5 ओवर में बनाए 25 रन

5.0 ओवर: भारत का स्कोर 25/1, पृथ्वी शॉ 16 और कोहली 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मयंक अग्रवाल 1 रन बनाकर आउट हुए।

11 Feb, 20 : 07:39 AM

मयंक अग्रवाल आउट

2.0 ओवर: काइल जैमिलन ने किया मयंक अग्रवाल को बोल्ड, भारत को 8 रन पर पहला झटका, मयंक 1 रन ही बना सके।

11 Feb, 20 : 07:34 AM

पहले ओवर में भारत ने बनाए 5 रन

1.0 ओवर: टिम साउदी के पहले ओवर में शॉ और मयंक ने बनाए 5 रन, पृथ्वी शॉ 4 और मयंक अग्रवाल 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

11 Feb, 20 : 07:33 AM

पृथ्वी शॉ-मयंक अग्रवाल ने की ओपनिंग

भारत के लिए पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग की है।

11 Feb, 20 : 07:16 AM

भारतीय टीम में एक बदलाव

भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है और केदार जाधव की जगह मनीष पांडेय को शामिल किया गया है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (C), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, लोकेश राहुल (W), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

11 Feb, 20 : 07:14 AM

न्यूजीलैंड टीम में दो बदलाव

कप्तान केन विलियम्सन की तीसरे वनडे के लिए टीम में वापसी हुई है, उनके आने से टॉम ब्लंडेल बाहर हुए हैं, जबकि मार्क चैपमैन की जगह मिशेल सैंटनर को शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (C), रॉस टेलर, टॉम लाथम (W), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, काइल जैमीसन, हैमिश बेनेट।

11 Feb, 20 : 07:11 AM

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर किया पहले बॉलिंग का फैसला।

11 Feb, 20 : 06:24 AM

न्यूजीलैंड 2-0 से जीत चुका है सीरीज

न्यूजीलैंड की टीम ये वनडे सीरीज पहले ही 2-0 से जीत चुकी है। उनसे हैमिल्टन और ऑकलैंड में खेले गए वनडे मैचों में भारत को मात दी है।

11 Feb, 20 : 06:23 AM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।

Open in app