न्यूजीलैंड ने शनिवार को भारत के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए दूसरे वनडे में 22 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। किवी टीम ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल ने 79 और रॉस टेलर ने 73 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके जवाब में भारतीय टीम 48.3 ओवर में 251 रन पर सिमट गई, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 55, श्रेयस अय्यर ने 52 और नवदीप सैनी ने 45 रन की पारी खेली।
भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 3, शार्दुल ठाकुर ने 2 जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट, टिम साउदी, काइल जैमीसन, कोलिन डि ग्रैंडहोम ने 2-2 विकेट और जिमी नीशम ने एक विकेट लिया।
हैमिल्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से मात दी थी।
08 Feb, 20 : 03:41 PM
न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 2-0 से जीती
दूसरे वनडे में 22 रन की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने पहला वनडे 4 विकेट से जीता था। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 273/8 का स्कोर बनाया, उसके लिए मार्टिन गप्टिल ने सर्वाधिक 79 और रॉस टेलर ने 73 रन की पारी खेली, इसके जवाब में भारतीय टीम 48.3 ओवरों में 251 रन पर सिमट गई, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 55 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 52 रन की पारी खेली और नवदीप सैनी ने 45 रन बनाए। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 फरवरी को माउंट मोउंगानुई में खेला जाएगा।
08 Feb, 20 : 03:32 PM
भारत 22 रन से हारा
48.3 ओवर: टीम इंडिया 251 पर आउट, रवींद्र जडेजा 55 रन बनाकर हुए आखिरी विकेट के रूप में आउट, न्यूजीलैंड ने 22 रन से ये मैच जीतते हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से जीती।
08 Feb, 20 : 03:30 PM
भारत को चाहिए 12 गेंदों में 23 रन
48 ओवर: चहल 10 रन बनाकर रन आउट, भारत को 251 पर लगा नौवां झटका, जडेजा 55 पर नाबाद
08 Feb, 20 : 03:24 PM
18 गेंदों में चाहिए 28 रन
47 ओवर: भारत का स्कोर 246/8, जडेजा 52, चहल 9 रन पर नाबाद। जैमीसन के इस ओवर में बने 12 रन, चहल ने भी जड़ दिया चौका, इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बैटिंग से चौंकाया है!
08 Feb, 20 : 03:20 PM
जडेजा की फिफ्टी
46.2 ओवर: भारत का स्कोर 240/8, जडेजा ने 67 गेंदों में पूरी की फिफ्टी, भारत को जीत के लिए चाहिए 22 गेंदों में 36 रन।
08 Feb, 20 : 03:10 PM
44.3 ओवर: नवदीप सैनी को जैमीसन ने कर दिया बोल्ड, सैनी 49 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी पारी खेलकर आउट, जडडे 5 चौके और दो छक्के, भारत को जीत के लिए चाहिए 33 गेंदों में 45 रन, जडेजा 44 रन बनाकर क्रीज पर।
08 Feb, 20 : 03:07 PM
44 ओवर: नवदीप सैनी ने जड़ दिए ग्रैंडहोम के इस ओवर में तीन चौके, भारत का स्कोर 222/7, जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 52 रन, सैनी 39 और जडेजा 43 रन बनाकर नाबाद।
08 Feb, 20 : 03:02 PM
भारत को चाहिए 42 गेंदों में 68 रन
43 ओवर: भारत का स्कोर 206/7, जडेजा 42 और नवदीप सैनी 26 रन बनाकर नाबाद, जिमी नीशम के इस ओवर में आए केवल 2 रन, भारत को 42 गेंदों में चाहिए 68 रन।
08 Feb, 20 : 02:58 PM
42 ओवर: भारत का स्कोर 204/7, जडेजा 41 और नवदीप सैनी 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं, ये दोनों नौवें विकेट के लिए कर चुके हैं 65 गेंदों में 51 रन की साझेदारी, भारत को 48 गेंदों में चाहिए 70 रन।
08 Feb, 20 : 02:57 PM
41.5 ओवर: जडेजा और सैनी ने आठवें विकेट के लिए 64 गेंदों में की 50 रन की साझेदारी, क्या टीम इंडिया वापसी कर सकती है?
08 Feb, 20 : 02:56 PM
41.2 ओवर: भारत के 200 रन पूरे
08 Feb, 20 : 02:55 PM
जडेजा-सैनी ने जगाई उम्मीद
41 ओवर: भारत का स्कोर 197/7, रवींद्र जडेजा 38 और नवदीप सैनी 21 रन बनाकर नाबाद, भारत को चाहिए 54 गेंदों में 77 रन।
08 Feb, 20 : 02:41 PM
38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/7
38 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 179 रन। क्रीज पर रवींद्र जडेजा (28) और नवदीप सैनी (13) मौजूद।
08 Feb, 20 : 02:20 PM
33 ओवर: भारत का स्कोर 159/7, रवींद्र जडेजा 19 और नवदीप सैनी 5 रन बनाकर नाबाद, भारत को चाहिए 102 गेंदों में 115 रन।
08 Feb, 20 : 02:13 PM
शार्दुल ठाकुर हुए बोल्ड
31.1 ओवर: ग्रैंडहोम ने किया शार्दुल ठाकुर को क्लीन बोल्ड, ठाकुर ने बनाए 18 रन, भारत 153/7 के स्कोर के साथ गंभीर संकट में।
08 Feb, 20 : 02:09 PM
114 गेंदों में भारत को चाहिए 121 रन
31 ओवर: भारत का स्कोर 153/6, रवींद्र जडेजा 18 और शार्दुल ठाकुर 18 पर नाबाद।
08 Feb, 20 : 01:53 PM
महज एक हफ्ते पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 5-0 से मात दी है अब वनडे सीरीज हारने की कगार पर हैं।
08 Feb, 20 : 01:51 PM
श्रेयस अय्यर आउट
27.3 ओवर: श्रेयस अय्यर 52 रन बनाकर आउट, हामिश बेनेट ने झटका विकेट, भारत को 129 रन पर छठा झटका, टीम इंडिया करारी हार की ओर बढ़ती दिख रही है? दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा 12 रन पर नाबाद हैं।
08 Feb, 20 : 01:44 PM
26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/5
भारतीय टीम को अभी चाहिए 144 गेंदों पर 163 रन, श्रेयस अय्यर 48 और रवींद्र जडेजा 6 रन पर नाबाद।
08 Feb, 20 : 01:32 PM
23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 102/5, श्रेयस अय्यर 44 और जडेजा (0) क्रीज पर।
08 Feb, 20 : 01:25 PM
भारत को पांचवां झटका
केदार जाधव को टिम साउदी ने कराया निकोल्स के हाथों कैच आउट, जाधव 9 रन बनाकर आउट, भारत को 96 पर पांचवां झटका, टीम इंडिया मुश्किल में!
08 Feb, 20 : 01:11 PM
18 ओवर के बाद भारत 83/4
भारत का स्कोर 83/, श्रेयस अय्यर 28 और केदार जाधव 6 रन पर नाबाद, भारत को जीत के लिए 192 गेंदों में 191 रन की जरूरत।
08 Feb, 20 : 12:51 PM
भारत को चौथा झटका
13.1 ओवर: केएल राहुल 4 रन बनाकर ग्रैंडहोम की गेंद पर बोल्ड, भारत को 71 रन पर लगा चौथा झटका।
08 Feb, 20 : 12:45 PM
12 ओवर के बाद भारत 69/3
274 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही है, शॉ, मयंक, कोहली सस्ते में आउट, श्रेयस अय्यर 21 और केएल राहुल 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08 Feb, 20 : 12:37 PM
विराट कोहली आउट
9.4 ओवर: टिम साउदी ने किया कोहली को बोल्ड, विराट 25 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट, टीम इंडिया को 57 पर लगा तीसरा झटका, भारत को अभी जीत के लिए 217 रन चाहिए।
08 Feb, 20 : 12:10 PM
मयंक अग्रवाल आउट
न्यूजीलैंड से मिले 274 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की खराब शुरुआत, तीसरे ही ओवर में 21 के स्को पर हामिश बेनेट ने मयंक अग्रवाल (3) को लौटाया।
08 Feb, 20 : 12:00 PM
मयंक अग्रवाल आउट
न्यूजीलैंड से मिले 274 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की खराब शुरुआत, तीसरे ही ओवर में 21 के स्को पर हामिश बेनेट ने मयंक अग्रवाल (3) को लौटाया।
08 Feb, 20 : 12:00 PM
पृथ्वी शॉ आउट
5.0 ओवर: काइल जैमीसन ने किया पृथ्वी शॉ को बोल्ड, शॉ 19 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट। ये जैमीसन का पहला इंटरनेशल विकेट है। भारत को 34 रन पर लगा दूसरा झटका।
08 Feb, 20 : 11:05 AM
भारत को 274 रन का लक्ष्य
50. ओवर: बुमराह के आखिरी ओवर में बने 14 रन, न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए बनाए 50 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन, रॉस टेलर 73 रन और जैमीसन ने 25 रन की नाबाद पारी खेली, इन दोनों ने नौवें विकेट के लिए 51 गेंदों में की 76 रन की साझेदारी। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 3 और शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिए, एक विकेट जडेजा को मिला।
08 Feb, 20 : 11:03 AM
शार्दुल ठाकुर का महंगा ओवर
47.0 ओवर: शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में बने 17 रन, टेलर और जैमीसन ने जड़ा एक-एक छक्का। रॉस टेलर 58 और जैमीसन 9 रन बनाकर नाबाद, न्यूजीलैंड का स्कोर 242/8
08 Feb, 20 : 10:50 AM
रॉस टेलर का 51वां वनडे अर्धशतक
45.2 ओवर: रॉस टेलर ने 61 गेंदों में जड़ा अपना 51वां अर्धशतक, न्यूजीलैंड का स्कोर 221/8, टेलर ने पिछले मैच में नाबाद शतक ठोकते हुए दिलाई थी न्यूजीलैंड को जीत।
08 Feb, 20 : 10:35 AM
न्यूजीलैंड को आठवां झटका
42.0 ओवर: इस ओवर की तीसरी गेंद पर चहल ने टिम साउदी (3) को किया आउट, न्यूजीलैंड को 197 रन पर लगा आठवां झटका। रॉस टेलर 34 रन पर नाबाद।
08 Feb, 20 : 10:14 AM
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई
37वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कोलिन डि ग्रैंडहोम (5) को कराया श्रेयस अय्यर हाथों कैच आउट, अगले ही ओवर में चहल ने चैपमैन (1) को आउट कर लिया अपना दूसरा विकेट, न्यूजीलैंड अच्छी शुरुआत के बाद मुश्किल में, 187 रन पर गिरे 7 विकेट।
08 Feb, 20 : 10:02 AM
न्यूजीलैंड को लगातार दो झटके
33वें ओवर में जडेजा ने टॉम लाथम (7) को लौटाया, अगले ओवर में जेम्स नीशम (33) रन आउट, 175 रन पर आधी किवी टीम पविलियन में।
08 Feb, 20 : 09:36 AM
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
29.2 ओवर: मार्टिन गप्टिल 79 गेंदों में 79 रन बनाकर रन आउट, न्यूजीलैंड को 157 पर तीसरा झटका, रॉस टेलर 10 रन पर नाबाद।
08 Feb, 20 : 09:24 AM
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
26.3 ओवर: शार्दुल ठाकुर ने कराया टॉम ब्लंडेल (22) को नवदीप सैनी के हाथों कैच आउट, न्यूजीलैंड को 142 रन के स्कोर पर लगा दूसरा झटका।
08 Feb, 20 : 09:21 AM
25 ओवर: न्यूजीलैंड का स्कोर 133/1, मार्टिन गप्टिल 71 और टॉम ब्लंडेल 16 रन बनाकर क्रीज पर।
08 Feb, 20 : 09:12 AM
मार्टिन गप्टिल ने बनाया रिकॉर्ड
23 ओवर: न्यूजीलैंड का स्कोर 125/1, मार्टिन गप्टिल 66 और टॉम ब्लंडेल 13 रन बनाकर क्रीज पर। गप्टिल बने न्यूजीलैंड में सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, रॉस टेलर (3986) को छोड़ा पीछे।
08 Feb, 20 : 08:53 AM
हेनरी निकोल्स आउट, न्यूजीलैंड 94/1
17 ओवर: युजवेंद्र चहल ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर हेनरी निकोल्स (41) को एलबीडब्ल्यू करके दिलाई भारत को पहली सफलता, न्यूजीलैंड को 93 पर लगा पहला झटका, मार्टिन गप्टिल 48 रन बनाकर नाबाद।
08 Feb, 20 : 08:43 AM
न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत
16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 85/0, गप्टिल 46 और हेनरी निकोल्स 36 पर नाबाद।
08 Feb, 20 : 08:23 AM
किवी टीम का स्कोर 50 के पार
11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 56 रन, गप्टिल 31 और हेनरी निकोल्स 23 पर नाबाद।
08 Feb, 20 : 08:10 AM
बुमराह के खिलाफ गप्टिल का हमला
8.0 ओवर: बुमराह के इस ओवर में मार्टिन गप्टिल ने दो चौके और एक छक्के की मदद से ठोक डाले 15 रन, न्यूजीलैंड का स्कोर 43/0, मार्टिन गप्टिल 28 और हेनरी निकोल्स 13 रन बनाकर क्रीज पर
08 Feb, 20 : 07:56 AM
न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत
5.0 ओवर: न्यूजीलैंड का स्कोर 17/0, हेनरी निकोल्स 12 और मार्टिन गप्टिल 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ने अब तक काफी कसी हुई गेंदबाजी की है।
08 Feb, 20 : 07:39 AM
भारतीय टीम में दो बदलाव
मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका मिला है।
08 Feb, 20 : 07:37 AM
न्यूजीलैंड की पारी शुरू
हेनरी निकोल्स और मार्टिन गप्टिल ने की न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत। शार्दुल ठाकुर के पहले ओवर में बने 1 रन।
08 Feb, 20 : 07:10 AM
भारतीय टीम में दो बदलाव
मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका मिला है।
08 Feb, 20 : 07:10 AM
न्यूजीलैंड टीम में हुए ये बदलाव
न्यूजीलैंड टीम में मिशेल सैंटनर की जगह मार्क चैपमैन को शामिल किया गया है, जबकि काइल जैमीसन ने अपना डेब्यू किया गया है।
08 Feb, 20 : 07:06 AM
काइल जैमीसन का वनडे डेब्यू
न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने अपना वनडे डेब्यू किया। बने वनडे खेलने वाले 197वें किवी खिलाड़ी।
08 Feb, 20 : 07:06 AM
न्यूजीलैंड ने उतारे ये 11 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, टॉम लाथम (डब्ल्यू / सी), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, टिम साउथी, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, हामिश बेनेट
08 Feb, 20 : 07:05 AM
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (डब्ल्यू), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
08 Feb, 20 : 07:04 AM
भारत ने जीता टॉस
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला।
08 Feb, 20 : 06:35 AM
न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे
न्यूजीलैंड की टीम ऑकलैंड में खेला गया पहला वनडे 4 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।
08 Feb, 20 : 06:34 AM
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में खेला जा रहा है।