India vs New Zealand 1st T20I: 4 चौके और 4 छक्के, 22 गेंद में फिफ्टी, नागपुर में अभिषेक तूफान, 2026 में पहला अर्धशतक

India vs New Zealand 1st T20I Live Score: कप्तान सूर्यकुमार यादव टीमइंडिया के लिए अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 21, 2026 20:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देIndia vs New Zealand 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने क्रिस्टियन क्लार्क को पदार्पण कराया है।India vs New Zealand 1st T20I Live Score: टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।India vs New Zealand 1st T20I Live Score: 2026 में पहला अर्शशतक है।

नागपुरः नागपुर में अभिषेक शर्मा तूफान जारी है और 22 गेंद में 50 रन पूरे किए। इस दौरान 4 चौके और 4 छ्क्के मारे। 2026 में पहला अर्शशतक है। शर्मा ने 5 चौके 8 छक्के की मदद से 35 गेंद में 84 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने टी20 में 5000 रन पूरे किए। सूर्यकुमार यादव का यह 100वां टी20 मैच है। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बाद चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ईशान किशन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट आए। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में सबसे ज्यादा छक्के-

13ः रिचर्ड लेवी, हैमिल्टन, 2012

8ः कीरोन पोलार्ड, ऑकलैंड, 2020

8ः अभिषेक शर्मा, नागपुर, 2026।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने क्रिस्टियन क्लार्क को पदार्पण कराया है। 

टॅग्स :टीम इंडियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या