India vs New Zealand 1st T20I: 5 मैच की सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया?, नागपुर में न्यूजीलैंड को 48 रन से धुना

India vs New Zealand 1st T20I: भारत ने बुधवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 21, 2026 22:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देIndia vs New Zealand 1st T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।India vs New Zealand 1st T20I: दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। India vs New Zealand 1st T20I: न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

नागपुरः पांच मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया ने जीत से शुरुआत की। न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के लिए यह लक्ष्य बहुत कठिन था। उन्होंने अच्छा संघर्ष किया और भारत के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों वरुण और बुमराह का डटकर सामना किया, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था। कॉनवे अर्शदीप के पहले ओवर में जल्दी आउट हो गए, लेकिन फिलिप्स शानदार फॉर्म में थे। भारत के लिए चिंता की बात यह कि आसान कैच छोड़े और विश्व कप में अगर ऐसा दोबारा हुआ तो यह उनके लिए भारी पड़ सकता है।

एशिया कप 2025 से भारत की फील्डिंग पकड़े गए-

कैच: 73

छूटे हुए कैच: 26

कैचिंग दक्षता: 73.7%

इससे पहले अभिषेक शर्मा की 35 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी से बुधवार को यहां पांच मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया और उनकी खूब धुनाई करते हुए अपनी पारी में आठ छक्के और पांच चौके लगाए।

उन्होंने और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन, 22 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 99 रन की साझेदारी की। हालांकि सूर्यकुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे। लेकिन इस युवा बल्लेबाज की बेफिक्र बल्लेबाजी से कप्तान को भी कुछ देर क्रीज पर जमने का मौका दिया। अंत में रिंकू सिंह को भी लंबे समय बाद अच्छी पारी खेलने का मौका मिला।

उन्होंने 20 गेंद में चार चौके और तीन छक्के से नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने संजू सैमसन (10 रन) और ईशान किशन (08) के तौर पर जल्दी विकेट गंवा दिए। अभिषेक ने जैकब डफी (चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट) पर अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा जो यह साइट स्क्रीन पर गया था।

पंजाब के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दो विकेट गिरने का असर खुद पर नहीं पड़ने दिया और उनकी बल्लेबाजी की खासियत उनकी बल्ले की तेज स्पीड है। न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज उन्हें चुनौती नहीं दे सका। क्रिस्टियन क्लार्क और काइल जैमीसन की गेंदें सपाट पिच पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थीं और बाउंड्री के पार जा रही थीं।

अभिषेक ने अपनी पारी के चार छक्के जड़ने के बाद पहले तीन चौके स्पिनर ग्लेन फिलिप्स की गेंदबाजी पर लगाए। वहीं दूसरे छोर पर सूर्यकुमार थोड़े संघर्ष करते दिखे। लेकिन डफी की गेंद पर बैक-फुट पर चौका और क्लार्क की गेंद पर स्क्वायर के पीछे एक जोरदार छक्का लगाने के दौरान भारतीय कप्तान में पुरानी झलक दिखाई दी।

लेकिन वह अब भी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से काफी दूर है। कप्तान मिचेल सैंटनर (तीन ओवर में 37 रन देकर एक विकेट) ने लगाम लगाने की कोशिश की और उन्हें सफलता जब मिली तब सूर्यकुमार लॉग-ऑन पर कैच आउट हो गए। अभिषेक ने अपना कहर जारी रखा।

हालांकि वह अगले ही ओवर में आउट हो गए जब लेग-स्पिनर ईश सोढ़ी ने अपनी लेग-ब्रेक की लेंथ थोड़ी कम की और जैमीसन ने उनका कैच लपक लिया। आखिर में रिंकू को प्रभाव डालने के लिए काफी गेंदें मिलीं और उन्होंने डेरिल मिचेल के पहले और पारी के अंतिम ओवर में 21 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। 

टॅग्स :टीम इंडियानागपुरमहाराष्ट्रआईसीसीबीसीसीआईन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमSuryakumar Yadav

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या