IND vs NZ: पहले टी20 में मुनरो-सेफर्ट का धमाल, इस लिस्ट में हुए शुमार

India vs New Zealand, 1st T20I: साल 2009 में जे. रायडर और ब्रैंडन मैक्कलम की जोड़ी ने वेलिंगटन में पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की थी। वहीं 2017 में मुनरो-गप्टिल ने राजकोट में 105 रन जोड़े थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 6, 2019 14:41 IST

Open in App

India vs New Zealand, 1st T20I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में 6 फरवरी को पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। न्यूजीलैंड को इस मुकाम तक पहुंचाने में सलामी जोड़ी का अहम योगदान रहा। कॉलिन मुनरो-टिम सेफर्ट की जोड़ी ने टीम को पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 86 रन बना डाले। ये जोड़ी इसी के साथ भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की नंबर-2 ओपनिंग जोड़ी बन गई।

साल 2009 में जे. रायडर और ब्रैंडन मैक्कलम की जोड़ी ने वेलिंगटन में पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की थी। वहीं 2017 में मुनरो-गप्टिल ने राजकोट में 105 रन जोड़े थे।

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी (भारत के खिलाफ):

105 - कॉलिन मुनरो - मार्टिन गप्टिल, राजकोट, 201786 - कॉलिन मुनरो - टिम सेफर्ट, वेलिंगटन, 201953 जे. रायडर - ब्रैंडन मैक्कलम, वेलिंगटन, 2009

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडकोलिन मुनरोरोहित शर्माक्रिकेट रिकॉर्डन्यूज़ीलैंडएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या