HighlightsIndia vs Netherlands LIVE Score, T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने 31 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 66 रन बनाए।India vs Netherlands LIVE Score, T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली।India vs Netherlands LIVE Score, T20 World Cup 2026: ग्रुप-ए में भारत 4 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पहले पायदान पर रहा।
अहमदाबाद: टी20 विश्व कप 2024 से लेकर 2026 तक टीम इंडिया ने 12वी जीत दर्ज की। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में 8 जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भारत ने लगातार 4 मैच में जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए के अंतिम मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 17 रन से जीत हासिल की। ग्रुप-ए में भारत 4 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पहले पायदान पर रहा। इस ग्रुप में पाकिस्तान की टीम 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारत की ओर से शिवम दुबे ने कमाल की पारी खेली।
दुबे ने 31 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 66 रन बनाए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली। सोमवार को अभिषेक शर्मा अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए। एक मुश्किल कैच छोड़ दिया, जिससे उनकी रात बद से बदतर होती चली गई।
अभिषेक ने टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे अधिक शून्य पर आउट होने का अवांछित रिकॉर्ड बराबर कर लिया। शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ धीमी शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 193 रन बनाए।
शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड को 17 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत चार मैच में आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि नीदरलैंड ने अपने अभियान का अंत चार मैच में एक जीत से दो अंक के साथ किया।
दुबे ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत अंतिम पांच ओवर में 75 रन जोड़ने में सफल रहा। स्कॉट एडवर्ड्स की अगुवाई वाली नीदरलैंड्स की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें मैच से पहले ही टूट गईं।