HighlightsIND vs NAM: दिल्ली में इशान का तूफान, नामीबिया के खिलाफ 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक20 गेंदों में फिफ्टी ठोक इशान बने हीरो, भारत का आक्रामक अंदाज़ जारी
IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच आज दिल्ली में टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला खेला जा रहा है, नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, इसके बाद टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करने उतरी और संजू सैमसन 8 गेंदों में तेज 22 रन बनाकर आउट हुए जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका लगाया। इसके बाद इशान किशन ने चौके-छक्कों की बारिश कर डाली और ताबड़तोड़ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इसके बाद इशान 61 रन बनाकर आउट हुए, कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गये। तिलक वर्मा 21 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल टीम इंडिया के बल्लेबाज चौके-छक्के लगाकर नामीबिया गेंदबाजों की कुटाई कर रहे हैं। 15.1 ओवर में टीम इंडिया 4 विकेट खोकर 168 रन पर खेल रही है।