HighlightsIND vs ENG: संजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक, 26 गेंदों में 52 रन
India vs England Semi Final: भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और टीम इंडिया मैदान पर उतरी और अच्छी शुरुआत की अभिषेक शर्मा मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन और इशान किशन ने स्कोर को आगे बढ़ाया और 50 रनों की साझेदारी की, इशान किशन 18 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं संजू सैमसन ने 26 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया। इसके बाद संजू 41 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। टीम इंडिया अभी 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 160 रन के स्कोर पर खेल रही है।