India vs England, Semi Final 2 T20 World Cup 2024: गुयाना का टिकट, 27 जून को इंग्लैंड से लगान वसूलेगा भारत!, जानिए शेयडूल

India vs England, Semi Final 2 T20 World Cup 2024: भारत अपना सेमीफाइनल मुकाबला 27 मई को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 25, 2024 06:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देIndia vs England, Semi Final 2 T20 World Cup 2024: हेड ने सिर्फ 43 गेंदों पर 76 रन बनाए।  India vs England, Semi Final 2 T20 World Cup 2024: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज की।India vs England, Semi Final 2 T20 World Cup 2024: भारत सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार गया था।

India vs England, Semi Final 2 T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने गुयाना का टिकट बुक कर लिया है। 27 जून को इंग्लैंड से लगान वसूलेगा। इंग्लैंड के खिलाड़ी पहले से इंतजार कर रहे हैं। 2022 विश्व कप की हार का बदला लेगा। भारत सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार गया था। भारत 27 जून को गुयाना में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। हाल के आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत के प्रतिद्वंद्वी ट्रैविस हेड पर एक बार फिर संकट मंडरा रहा था। हेड ने सिर्फ 43 गेंदों पर 76 रन बनाए। लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज की।

भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सेमी फाइनल में पहुंच गई है। अहम मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के आगे जीत के लिए 206 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया टीम 20 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ले से तूफानी पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 8 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 92 रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। अर्शदीप ने 4 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। कप्तान मिचेल मार्श ने 37 रनों की पारी खेली। भारत ने 15 छक्का और 14 चौका लगाया। ऑस्ट्रेलिया बॉलर काफी महंगे साबित हुए।

टॅग्स :टीम इंडियाइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डआईसीसीआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपजोस बटलररोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या