32 गेंद में फिफ्टी, फाइनल में इंग्लैंड बॉलर पर टूटे वैभव सूर्यवंशी, 6 चौके और 3 छक्के

India vs England Live Cricket Score, Under-19 World Cup Final: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे भारत के लिए चौकों की झड़ी लगा रहे हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2026 14:03 IST2026-02-06T13:57:09+5:302026-02-06T14:03:19+5:30

India vs England Live Cricket Score, Under-19 World Cup Final Fifty in 32 balls Vaibhav Suryavanshi smashed 6 fours 3 sixes against England bowler | 32 गेंद में फिफ्टी, फाइनल में इंग्लैंड बॉलर पर टूटे वैभव सूर्यवंशी, 6 चौके और 3 छक्के

India vs England Live Cricket Score, Under-19 World Cup Final

googleNewsNext
HighlightsIndia vs England Live Cricket Score, Under-19 World Cup Final: 6 चौके और 3 छक्के मारे। India vs England Live Cricket Score, Under-19 World Cup Final: भारत ने उस मैच वाली ही प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखा है।India vs England Live Cricket Score, Under-19 World Cup Final: सूर्यवंशी और म्हात्रे ने भारतीय टीम को मजबूती से संभाला है।

India vs England Live Cricket Score, Under-19 World Cup Final: हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे भारत के लिए चौकों की झड़ी लगा रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनते हुए भारत ने चौथे ओवर में ही आरोन जॉर्ज का विकेट सस्ते में गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद से सूर्यवंशी और म्हात्रे ने भारतीय टीम को मजबूती से संभाला है। वैभव ने 32 गेंद में अर्धशतक पूरे किए। इस दौरान 6 चौके और 3 छक्के मारे। भारत ने उस मैच वाली ही प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखा है।

वहीं, इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद, आयुष म्हात्रे और उनकी टीम अब खिताब के लिए इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले ऑरोन जार्ज आज चल नहीं सके और 11 गेंद में 9 रन बनाकर कैच आउट हुए।

Open in app