Ind Vs Eng, 4th Test: साउथम्पटन टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 60 रनों से हराया, सीरीज पर भी कब्जा

India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन का लाइव अपडेट...

By विनीत कुमार | Updated: September 2, 2018 21:59 IST2018-09-02T15:21:33+5:302018-09-02T21:59:51+5:30

india vs england 4th test day 4 live score update and blog at rose bowl southampton | Ind Vs Eng, 4th Test: साउथम्पटन टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 60 रनों से हराया, सीरीज पर भी कब्जा

India Vs England Day 4 Live

साउथम्पटन, 2 सितंबर:  इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में भारत को 60 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। खेल के चौथे दिन इंग्लैंड के दूसरी पारी में 271 रनों पर ऑलआउट होने के बाद भारत के सामने जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 184 रनों पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन 25 रन बनाकर आउट होने वाले आखिरी भारतीय बल्लेबाज रहे।

भारतीय कप्तान कोहली ने 58 और अजिंक्य रहाणे ने 51 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं, जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने भी दो-दो विकेट झटके।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 260 रन बनाये थे। एशिया से बाहर अब तक टेस्ट क्रिकेट में मिले 200 से ज्यादा के लक्ष्य को भारतीय टीम सिर्फ तीन बार हासिल कर सकी है। भारत को 62 बार मिले 200 रन से ज्यादा रन के लक्ष्य में से 37 बार हार मिली जबकि 22 मुकाबले ड्रॉ रहे और सिर्फ तीन जीत मिल पाई। 

India Vs England, 4th Test, 2nd Day Live Update:

- 69.2 ओवर:सैम कर्रन अश्विन को LBW आउट किया। इसी के साथ भारतीय पारी समाप्त। इंग्लैंड ने 60 रनों से ये मैच जीत लिया है।


- 67 ओवर के बाद भारत- 175/9. अश्विन 16 रन और बुमराह बिना खाता खोले क्रिज पर। जीत के लिए अभी 70 रनों की जरूरत

- 64.2 ओवर: भारत को 9वां झटका। मोइन अली की गेंद पर मोहम्मद शमी (8) आउट। भारत का स्कोर- 163/9.  अब जसप्रीत बुमराह और अश्विन (4) के तौर पर आखिरी भारतीय जोड़ी क्रीज पर


-  61.5 ओवर: बेन स्टोक्स की गेंद पर इशांत शर्मा (0) LBW आउट। भारत को 8वां झटका। स्कोर- 154/8

- 60.5 ओवर: भारत को सातवां झटका। अजिंक्य रहाणे 159 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट। रहाणे ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। अब इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर

-  58.4 ओवर: ऋषभ पंत कैच आउट। भारत को छठा झटका। भारत का स्कोर- 150/6. भारत को जीत के लिए अब भी 95 रनों की जरूरत

- 56.5 ओवर: मोइन अली की गेंद पर सिंगल के साथ रहाणे की फिफ्टी। भारत का स्कोर 57 ओवर के बाद 146/5

- 53.3 ओवर: भारत को पांचवां झटका। बेन स्टोक्स की गेंद पर हार्दिक पंड्या बिना खाता खोले आउट। पंड्या ने 7 गेंदों का सामना किया। रहाणे 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत अब क्रीज पर।


- टी-ब्रेक के बाद एक बार फिर खेल शुरू

- 53 ओवर के बाद भारत- 126/4. रहाणे 44 रन जबकि पंड्या बिना खाता खोले क्रीज पर। भारत को अब भी जीत केलिए 119 रनों की जरूरत। टी-ब्रेक की घोषणा

- 52 ओवर के बाद भारत- 125/4. पंड्या बिना खाता खोले जबकि रहाणे 129 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 50.5 ओवर: भारत को पांचवां झटका। मोइन अली की गेंद पर विराट कोहली (58) आउट। कोहली ने 130 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाये। कोहली और रहाणे के बीच 101 रनों की साझेदारी हुई। अब बैटिंग के लिए हार्दिक पंड्या आये हैं।

- 45.5 ओवर: कोहली की फिफ्टी। एंडरसन की गेंद पर चौका लगाकर कोहली ने पूरा किया अर्धशतक


- 42.2 ओवर: भारत के 100 रन पूरे

- भारत का स्कोर 41 ओवर के बाद- 95/3. विराट कोहली 97 गेंदों पर 41 रन और रहाणे 99 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 73 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए और 150 रनों की जरूरत

- 31.5 ओवर: आदिल राशिद की गेंद पर कोहली के चौके के साथ भारतीय कप्तान और रहाणे के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी। यह साझेदारी 140 गेंदों पर पूरी हुई। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 72/3. भारत को अब भी जीत के लिए 173 रनों की जरूरत


- 24 ओवर के बाद भारत- 57/3. रहणे 19 रन और कोहली 15 रनों पर खेल रहे हैं।

- लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू

- 20 ओवर के बाद भारत- 46/3. रहाणे 13 रन और कोहली 10 रनों पर खेल रहे हैं। लंच की घोषणा

- 14 ओवर के बाद भारत- 29/3. अजिंक्य रहाणे 4 रन और कोहली 3 रनों पर खेल रहे हैं।

- 8.3 ओवर: भारत को तीसरा झटका। एंडरसन की गेंद पर शिखर धवन 17 रन बनाकर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट। भारत का स्कोर- 22/3

- 6.6 ओवर: भारत को दूसरा झटका। जेम्स एंडरसन की गेंद पर पुजारा 5 रन बनाकर LBW हुए। भारत का स्कोर- 17/2. अब विराट कोहली क्रीज पर। धवन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 14/1. पुजारा 11 गेंदों पर 5 रन और धवन 18 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3.1ओवर: भारत को पहला झटका। केएल राहुल बिना खाता खोले स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड। राहुल ने 7 गेंदों का सामना किया। अब चेतेश्वर पुजारा बैटिंग के लिए आए हैं।

- भारत की बैटिंग शुरू, शिखर धवन और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन का पहला ओवर। पहले ओवर में कोई रन नहीं।

- 96.1 ओवर: रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सैम कर्रन (46) आउट। इंग्लैंड 271 पर सिमटा। भारत के सामने अब जीत के लिए 245 का लक्ष्य।


- 94 ओवर के बाद इंग्लैंड- 264/9. सैम कर्रन 40 और जेम्स एंडरसन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 91.6: पहली ही गेंद पर इंग्लैंड को 9वां झटका। मोहम्मद शमी ने स्टुअर्ट ब्रॉड का विकेट लिया। इंग्लैंड- 260/9. जेम्स एंडरसन क्रीज पर।

- चौथे दिन का खेल भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे होगा शुरू। इंग्लैंड का स्कोर- 260/8. सैम कर्रन 37 रन बनाकर क्रीज पर

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: एलेस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कर्रन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

Open in app