Ind Vs Eng 4th Test: इंग्लैंड पहली पारी में 246 पर सिमटा, दिन का खेल खत्म होने तक भारत- 19/0

India Vs England: साउथम्पटन में जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का लाइव अपडेट..

By विनीत कुमार | Updated: August 30, 2018 23:10 IST2018-08-30T14:47:18+5:302018-08-30T23:10:59+5:30

india vs england 4th test 2018 day 1 live score update and blog at rose bowl southampton | Ind Vs Eng 4th Test: इंग्लैंड पहली पारी में 246 पर सिमटा, दिन का खेल खत्म होने तक भारत- 19/0

भारत vs इंग्लैंड लाइव अपडेट

साउथम्पटन, 30 अगस्त: भारत के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 246 रनों पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी सैम कर्रन ने खेली। वह 136 गेंदों पर 78 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड किया।

मोइन अली ने भी 40 रन बनाये और एक समय बड़ी मुश्किल में नजर आ रही इंग्लिश टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर की ओर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई। मोइन ने कर्रन के साथ सातवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। इससे पहले इंग्लैंड 86 रनों पर ही 6 विकेट गंवा चुका था। स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी 17 रन बनाए और नौवें विकेट के लिए कर्रन के साथ खेलते हुए 63 रनों की साझेदारी की। बेन स्टोक्स ने 23 और जोस बटलर ने 21 रन बनाये।  भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने तीन विकेट झटके। वहीं इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और अश्विन ने दो-दो विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को एक सफलता मिली।

India Vs England 4th test Live Update

- पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 19/0. धवन 3 और राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- दो ओवर के बाद भारत का स्कोर- 4/0

- भारत की बैटिंग शुरू, शिखर धवन और केएल राहुल कर रहे हैं ओपनिंग। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन की पहले गेंदबाजी

- 76.4 ओवर: इंग्लैंड 246 रनों पर ऑलआउट। अश्विन की गेंद पर सैम कर्रन 78 रन बनाकर आउट।


- 73.6 ओवर: इंग्लैंड को नौवां झटका। जसप्रीत बुमराह ने लिया स्टुअर्ट ब्रॉड का विकेट। इंग्लैंज का स्कोर- 240/9. सैम कर्रन 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। जेम्स एंडरसन अब बैटिंग करने आये हैं।

- 68.2 ओवर: अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर कर्रन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कर्रन 110 गेंदों पर 55 रन बना चुके हैं।

- 68 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 194/8. सैम कर्रन 47 और ब्रॉड 1 रन बनाकर क्रीज पर

- 64.3 ओवर: इंग्लैंड को 8वां झटका, आदिल राशिद (6) हुए इशांत शर्मा का शिकार। सैम कर्रन अब भी 41 रन बनाकर जमे हुए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड आए हैं राशिद के बाद बैटिंग करने।

- 59.3 ओवर: इंग्लैंड को 7वां झटका। रविचंद्रन अश्विन ने मोइन अली (40) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया। मोइन ने 85 गेंदों की पारी में दो छक्के और इतने ही चौके जमाये। अब आदिल राशिद क्रीज पर। सैम कर्रन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 54 ओवर के बाद इंग्लैंड- 151/6. सैम कर्रन 29 और मोइन अली 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 117 गेंदों पर 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- टी-ब्रेक के बाद एक बार फिर खेल शुरू। 

टी-ब्रेक की घोषणा, इंग्लैंड का स्कोर- 139/6. मोइन अली 30 रन और सैम कर्रन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।


- 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 122/6. मोइन अली 19 रन और सैम कर्रन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 34.4 ओवर: इंग्लैंड को छठा झटका। शमी की गेंद पर बेन स्टोक्स (23) LBW हुए। स्टोक्स ने 79 गेंदों की पारी में 3 चौके लगाये। अब मोइन अली और सैम कर्रन क्रीज पर

- 34 ओवर के बाद इंग्लैंड- 85/5. मोइन अली 4 रन और बेन स्टोक्स 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 26.3 ओवर: इंग्लैंड को पांचवां झटका। मोहम्मद शमी की गेंद पर जोस बटलर (21) हुए कोहली के हाथों कैच। इंग्लैंड- 69/5

- लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू

- लंच की घोषणा। पहले दिन के लंच तक इंग्लैंड का स्कोर- 57/4. बेन स्टोक्स 12 और जोस बटलर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।


19.3 ओवर: हार्दिक पंड्या की गेंद पर बटलर के चौके से इंग्लैंड के 50 रन पूरे।

- 17.1 ओवर: इंग्लैंड को चौथा झटका। हार्दिक पंड्या की गेंद पर कुक (17) भारतीय कप्तान कोहली के हाथों कैच आउट। कुक ने 55 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाये। जोस बटलर अब क्रीज पर। बेन स्टोक्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर- 36/4

- 12.6 ओवर: इंग्लैंड को तीसरा झटका, बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये जॉनी बेयरस्टो (6). अब बेन स्टोक्स क्रीज पर। कुक 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 28/3. 

- 7.1 ओवर: इशांत शर्मा ने जो रूट (4) को किया पगबाधा, इंग्लैंड को दूसरा झटका। जॉनी बेयरस्टो अब बैटिंग के लिए आये हैं। इंग्लैंड का स्कोर- 15/2. 

- 2.1 ओवर: इंग्लैंड को पहला झटका। कीटन जेनिंग्स बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह के शिकार हो गये। बुमराह ने जेनिंग्स को LBW किया। अब जो रूट बैटिंग के लिए आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर- 1/1

- इंग्लैंड का स्कोर 2 ओवर के बाद- 1/0

- इंग्लैंड की बैटिंग शुरू, एलेस्टेयर कुक और कीटन जेनिंग्स क्रीज पर। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर।

- चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले टीम इंडिया करेगी गेंदबाजी।


- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे होगा टॉस। 3.30 बजे से शुरू होगा मैच। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: एलेस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कर्रन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

Open in app