IND vs ENG, 3rd Test: विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा, भारत की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बने

विराट कोहली ने कप्तान के रूप में घरेलू धरती पर सर्वाधिक टेस्ट जीतने के महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 25, 2021 21:40 IST2021-02-25T21:09:08+5:302021-02-25T21:40:59+5:30

India vs England, 3rd Test: Virat Kohli breaks MS Dhoni record with 22nd Test win on home soil | IND vs ENG, 3rd Test: विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा, भारत की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बने

विराट कोहली भारत की जमीं पर सबसे अधिक टेस्ट जीतने वाले कप्तान बन गए हैं।

Highlightsभारत ने इंग्लैंड को डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट से हराया।विराट कोहली बने अपने देश में सर्वाधिक टेस्ट जिताने वाले भारतीय कप्तान।विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा।

India vs England, 3rd Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से लीड हासिल कर ली है।

विराट कोहली बने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट जिताने वाले कप्तान

इस जीत के साथ विराट कोहली भारत की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने भारत में 21 टेस्ट जिताए थे।

कोहली की कप्तानी में भारत ने अपनी सरजमीं पर जो 29 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से 22 में उसे जीत मिली है। धोनी की अगुवाई में भारत ने घरेलू धरती पर 30 टेस्ट मैचों में 21 जीत हासिल की थी।

कोहली 35 जीत के साथ पहले ही भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की अगुवाई में भारत ने कुल 27 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की। उनके बाद सौरव गांगुली (21 जीत) और मोहम्मद अजहरूद्दीन (14 जीत) का नंबर आता है।

बतौर कप्तान स्वदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीत-

30 जीत- ग्रीम स्मिथ

29 जीत- रिकी पोंटिंग

22 जीत- विराट कोहली 

22 जीत- स्टीव वॉ

21 जीत- महेंद्र सिंह धोनी

ग्रीम स्मिथ के नाम अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड

वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है, जिन्होंने स्वदेश में बतौर कप्तान 30 टेस्ट जीत हासिल की थी। वहीं रिकी पोटिंग 29 जीत के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

पारी दर पारी क्या रहा मैच का हाल?

इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 145 रन बनाकर 33 रन की लीड हासिल की। इंग्लैंड दूसरी पारी में 81 रन पर सिमट गई, जो भारत के खिलाफ उसका न्यूनतम स्कोर रहा। इसके साथ भारत को जीत के लिए महज 49 रन का टारगेट मिला, जिसने टीम इंडिया ने 7.4 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

Open in app