ब्रिस्टल, 8 जुलाई: भारत ने तीसरे टी20 में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। भारत के सामने 199 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने 18.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल किया। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में आज कमाल करते हुए 4 विकेट लेने वाले हार्दिक पंड्या ने भी 14 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की आतिशी पारी खेली। पंड्या ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।
इससे पहले इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत के बाद 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 198 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट झटके। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह किसी एक इंटरनेशनल टी20 में 5 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
बता दें कि दोनों टीमें इस सीरीज में फिलहाल 1-1 से बराबरी पर हैं। पहला मैच भारत ने जीता था। उस मैच में केएल राहुल के शतक और कुलदीप (24/5) के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, कार्डिफ में खेला गया दूसरा मैच इंग्लैंड के नाम रहा था। इंग्लैंड की इस जीत में एलेक्स हेल्स (नाबाद 58) की भूमिका अहम रही थी और इंग्लैंड ने 5 विकेट से मैच जीता था।
India Vs England 3rd T20 Live
- 18.4 ओवर: हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर भारत को दिलाई जीत। भारत ने ये मैच सात विकेट से जीत लिया है। इसके साथ सीरीज पर भारत का 2-1 से कब्जा। रोहित शर्मा 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन और हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।
- 18.2 ओवर: रोहित शर्मा ने सिंगल लेकर अपना तीसरा इंटरनेशनल टी20 शतक पूरा किया। रोहित ने ये शतक 56 गेंदों पर लगाया। इसमें पांच छक्के और 11 चौके शामिल हैं।
- 18 ओवर के बाद भारत- 190/3. इस ओवर से 20 रन आए। डेविड विली के इस ओवर में हार्दिक पंड्या ने दो चौके और एक छक्का जमाया। रोहित शर्मा ने भी एक चौका लगाया। भारत को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 9 रनों की जरूरत। रोहित 95 रनों पर खेल रहे हैं।
- 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 170/3. रोहित शर्मा 52 गेंदों पर 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों पर 29 रनों की जरूरत।
- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 151/3. रोहित शर्मा 47 गेंदों पर 83 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 14.5 ओवर: विराट कोहली आउट। भारत को तीसरा झटका। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर कोहली (43) कैच आउट। कोहली ने 29 गेंदों की पारी में 2 छक्के और 2 चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए हार्दिक पंड्या आए हैं।
- 13 ओवर के बाद भारत- 135/2
- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 100/2. रोहित 56 रन और कोहली 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 8.2 ओवर: रोहित शर्मा ने चौके के साथ पूरी की फिफ्टी। रोहित ने यह अर्धशतक 28 गेंदों पर पूरा किया है। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 91/2
- 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 72/2. कोहली 6 गेंदों पर 8 रन और रोहित शर्मा 23 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 5.2 ओवर: भारत को दूसरा झटका। जेक बॉल की गेंद पर लोकेश राहुल (19) कैच आउट। क्रिस जॉर्डन ने लिया कैच। अब विराट कोहली बैटिंग के लिए आए हैं।
- 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 43/1
- 2.1 ओवर: भारत को पहला झटका। डेविड विली की गेंद पर शिखर धवन (5) आउट। अब बैटिंग के लिए लोकेश राहुल आए हैं।
- 0.3 ओवर: रोहित शर्मा के छक्के से खुला भारत का खाता। डेविड विली ने डाला इंग्लैंड के लिए पहला ओवर। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर - 11/0
- भारत की बैटिंग शुरू, रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे।
20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 198/9. भारत के सामने 199 रनों का लक्ष्य।
19.6 ओवर: इंग्लैंड को 9वां झटका। धोनी ने किया क्रिस जॉर्डन को रन आउट। इसी के साथ इंग्लैंड की पारी 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रनों पर रूक गई है। आखिरी ओवर से 7 रन आए।
- 19.3 ओवर: सिद्धार्थ कौल ने लिया प्लंकेट (9) का विकेट। इंग्लैंड को 8वां झटका। धोनी ने प्लंकेट का कैच लिया। इसके साथ धोनी किसी एक इंटरनेशनल टी20 में 5 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
- 19 ओवर के बाद इंग्लैंड- 191/7
- 18.3 ओवर: विली आउट। उमेश यादव ने डेविड विली (1) को बोल्ड किया। इंग्लैंड को 7वां झटका। अब लियाम प्लंकेट बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
- 18 ओवर के बाद इंग्लैंड- 181/6. क्रिस जॉर्डन और डेविड विली क्रीज पर
- 17.6 ओवर: इंग्लैंड को छठा झटका। हार्दिक पंड्या की गेंद पर बेयरस्टो 25 रन बनाकर धोनी के हाथों कैच आउट। बेयरस्टो ने 14 गेंदों की पारी में 2 छक्के और 2 चौके लगाए।
- 17.4 ओवर: इंग्लैंड को पांचवां झटका। बेन स्टोक्स का कैच विराट कोहली ने लिया। स्टोक्स ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए।
- 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 175/4. बेन स्टोक्स 7 गेंदों पर 13 रन और जॉनी बेयरस्टो 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 15 ओवर के बाद इंग्लैंड- 150/4
- 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 140/4. अब बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं।
- 13.6 ओवर: इंग्लैंड को चौथा झटका। हार्दिक पंड्या ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट। एलेक्स होल्स 24 गेंदों पर 30 रन बनाकर धोनी के हाथों कैच आउट।
- 13.2 ओवर: हार्दिक पंड्या की गेंद पर कप्तान इयान मोर्गन (6) विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट। अब बैटिंग के लिए बेन स्टोक्स आए हैं।
- 9.2 ओवर: इंग्लैंड को दूसरा झटका। चाहर की गेंद पर जेसन रॉय हुए विकेट के पीछे कैच आउट। चाहर का ये पहला इंटरनेशनल विकेट है। रॉय ने 31 गेंदों पर 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 4 चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए कप्तान इयोन मोर्गन आए हैं। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 111/2
- 9.1 ओवर: दीपक चाहर की गेंद पर जेसन रॉय के छक्के से इंग्लैंड के 100 रन पूरे।
- 7.5 ओवर: इंग्लैंड को पहला झटका। सिद्धार्थ कौल की गेंद पर जोस बटलर बोल्ड। बटलर 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट। बटलर ने 7 चौके लगाए। 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 94/1. बटलर के बाद अब बैटिंग के लिए एलेक्स हेल्स आए हैं।
- 6.5 ओवर: रॉय छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। केवल 23 गेंदों पर लगाई फिफ्टी। 7 ओवर के बाद इंग्लैंड- 82/0
- 6 ओवर के बाद इंग्लैंड 73/0. हार्दिक पंड्या ने इस ओवर में 22 रन दे दिए। रॉय ने इस ओवर में दो चौके और तीन छक्के जमाए। इस ओवर के बाग रॉय 21 गेंदों पर 45 और बटलर 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर - 51/0
- 4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 43/0. रॉय 11 गेंदों पर 17 रन और बटलर 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर से 14 रन आए।
- इंग्लैंड की तेज शुरुआत, दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 23/0. जोस बटलर 21 रन और जेसन रॉय 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर अब तक 5 चौके लगा चुके हैं।
- इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, जोस बटलर और जेसन रॉय क्रीज पर। दीपक चाहर ने डाला पहला ओवर।
- भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला।
- थोड़ी देर में शुरू होगा मैच, शाम 6 बजे होगा टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत: भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव।
इंग्लैंड: इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरोस्टो, जैक बॉल, डेविड विली, लियाम प्लंकेट, क्रिस जोर्डन, आदिल रशीद।