India vs England 2nd Test: 85 ओवर, 5 विकेट और 310 रन, यशस्वी ने कूटे 87 और कप्तान शुभमन ने ठोके शतक, जडेजा और गिल के बीच 99 नाबाद की साझेदारी

India vs England 2nd Test: लंच से ठीक पहले करुण नायर (31 रन) को दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों लपकवाकर भारत को दूसरा झटका दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2025 23:24 IST2025-07-02T23:15:22+5:302025-07-02T23:24:11+5:30

India vs England 2nd Test live score 85 overs, 5 wickets 310 runs Yashasvi scored 87 and captain Shubman scored 114 unbeaten partnership 99 runs Jadeja and Gill | India vs England 2nd Test: 85 ओवर, 5 विकेट और 310 रन, यशस्वी ने कूटे 87 और कप्तान शुभमन ने ठोके शतक, जडेजा और गिल के बीच 99 नाबाद की साझेदारी

photo-bcci

Highlightsइंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जायसवाल को शॉर्ट और वाइड गेंद पर जैमी स्मिथ के हाथों लपकवाया।केएल राहुल (26 गेंद में दो रन) को क्रिस वोक्स ने सस्ते में आउट कर दिया।पहले घंटे में गेंद को ज्यादा स्विंग तो नहीं मिली लेकिन सीम खूब मिली।

India vs England 2nd Test: कप्तान शुभमन गिल ने पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड खिलाड़ियों को दौड़ा कर कूटा। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद गिल 114 पर नाबाद लौटे। इस दौरान 216 गेंद में 12 चौके की मदद से रन बनाए हैं। रविंद्र जडेजा 67 गेंद में 5 चौके की मदद से 41 रन नाबाद हैं। भारत ने पहले टॉस हारने के बाद 85 औवर में 5 विकेट पर 310 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए, लेकिन 87 रन की पारी खेली। उपकप्तान ऋषभ पंत 25 रन बनाए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जायसवाल को शॉर्ट और वाइड गेंद पर जैमी स्मिथ के हाथों लपकवाया।

 

कप्तान शुभमन गिल के नाबाद शतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट पर 310 रन बना लिये। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर गिल 114 और रविंद्र जडेजा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हुए थे। पांच मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतकर 1 . 0 से आगे है।

जायसवाल ने 107 गेंद में 13 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। पहले घंटे में केएल राहुल (26 गेंद में दो रन) को क्रिस वोक्स ने सस्ते में आउट कर दिया। कार्स ने लंच से ठीक पहले करुण नायर (31 रन) को दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों लपकवाकर भारत को दूसरा झटका दिया। पहले घंटे में गेंद को ज्यादा स्विंग तो नहीं मिली लेकिन सीम खूब मिली।

Open in app