India vs England, 2nd Test: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोक्स ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है। बेन फोक्स ने मैच के तीसरे दिन अपने जन्मदिन पर रोहित शर्मा और उसके बाद ऋषभ पंत को शानदार तरीके से स्टंप आउट किया, जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं।
जैक लीच की गेंद पर रोहित शर्मा स्टंप आउट
भारत की दूसरी पारी के 21.1 ओवर में जैक लीच की गेंद रोहित शर्मा को छकाती हुई बेन फोक्स के हाथों में चली गई। रोहित शर्मा को अंदाजा नहीं था कि उनका हल्का सा पैर क्रीज से बाहर है, लेकिन बेन फोक्स की पैनी निगाहें इन पर थीं। फोक्स ने तुरंत स्टंप्स बिखेर दिए और रीप्ले में ये साफ हो गया कि रोहित आउट हैं।
यहां देखिए वीडियो-
वसीम जाफर ने की बेन फोक्स की तारीफ
भारत के छह विकेट पर 156 रन
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को लंच तक छह विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। इस तरह से भारत की कुल बढ़त 351 रन की हो गई है। भारत ने पहली पारी में 329 बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 134 रन ही बना पाया था। लंच के समय कप्तान विराट कोहली 38 और रविचंद्रन अश्विन 34 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने अब तक 50 रन की साझेदारी की है।