Ind Vs Eng, 2nd ODI: भारत 236 पर ऑलआउट, इंग्लैंड ने 86 रनों से जीतकर सीरीज में की वापसी

India Vs England 2nd ODI: लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे मैच का लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2018 23:31 IST

Open in App

लंदन, 14 जुलाई: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 86 रनों से हरा दिया है। भारत के सामने जीत के लिए 323 रनों का बड़ा लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 50 ओवरों में 236 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से सुरेश रैना ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 45 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 37 रन बनाकर 8वें विकेट के रूप में आउट हुए।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाद लियाम प्लंकेट रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 46 रन देकर 4 विकेट झटके। डेविड विली और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिए। मार्क वुड और मोईन अली को 1-1 सफलता मिली

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए जो रूट के शतक की बदौलत 7 विकेट खोकर 50 ओवरों में 322 रन बनाए। डेविड विली ने 50 रन बनाए। विली इंग्लिश पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। विली ने 31 गेंदों की पारी में एक छक्का और 5 चौके लगाए।

इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे दमदार पारी खेली। रूट ने 116 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए। अपनी पारी में रूट ने एक छक्का और 8 चौके लगाए। इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी रही। जेसन रॉय (40) और जॉनी बेयरस्टो (38) ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 69 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कप्तान इयोन मोर्गन ने भी 51 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली और रूट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।

भारत की ओर से कुलदीप यादव एक बार फिर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 10 ओवरों में 68 रन देकर 3 विकेट झटके। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है।

India Vs England Live Score update -

- 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल (12) आउट। इसके साथ ही भारतीय टीम भी 236 पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने ये मैच 86 रनों से जीत कर सीरीज में वापसी कर ली है। तीन मैचों की सीरीज में भारत और इंग्लैंड अब 1-1 से बराबरी पर

- 48 ओवर के बाद भारत- 227/9

- 46.4 ओवर: भारत को 9वां झटका। सिद्धार्थ कौल LBW आउट। भारत का स्कोर- 217/9. अब भारत को 20 गेंदों पर 106 रनों की जरूरत

- 46.1 ओवर: भारत को 8वां झटका। लियाम प्लंकेट की गेंद पर बेन स्टोक्स ने लिया धोनी का कैच। धोनी 59 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। अब सिद्धार्थ कौल बैटिंग के लिए आए हैं।

- 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 208/7

- 39.3 ओवर: भारत को सातवां झटका। आदिल राशिद की गेंद पर उमेश यादव बिना खाता खोले स्टंप हुए। अब बैटिंग के लिए कुलदीप यादव आए हैं।

- 38.6 ओवर: भारत को छठा झटका। हार्दिक पंड्या लियाम प्लंकेट की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 191/6. पंड्या 22 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। धोनी 35 गेंदों पर 20 रन बनाकर क्रीज पर। उमेश यादव अब बैटिंग के लिए आए हैं।

- 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 187/5. धोनी 17 रन और हार्दिक पंड्या 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 174/5. हार्दिक पंड्या 11 और धोनी 13 रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं।

- 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 157/5

- 31.1 ओवर: भारत को पांचवां झटका। सुरेश रैना आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड। भारत का स्कोर 154/5. रैना 63 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट। अब हार्दिक पंड्या क्रीज पर। धोनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 26.6 ओवर: भारत को चौथा झटका। कप्तान विराट कोहली 56 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट। मोईन अली ने लिया विकेट। अब बैटिंग के लिए एमएस धोनी आए हैं। रैना 48 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 27 ओवर के बाद भारत- 140/4

- 24 ओवर के बाद भारत- 126/3. सुरेश रैना 38 गेंदों पर 29 रन और कोहली 48 गेंदों पर 40 रन बना चुके हैं। रैना और कोहली के बीच 79 गेंदों पर 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 19 ओवर के बाद भारत- 105/3

- 17.1 ओवर: भारत के 100 रन पूरे। कोहली 27 गेंदों पर 24 रन और सुरेश रैना 17 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 87/3. सुरेश रैना 12 रन और विराट कोहली 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 10.5 ओवर: भारत को तीसरा झटका। लियाम प्लंकेट की गेंद पर लोकेश राहुल आउट। केएल राहुल ने 2 गेंदों का सामना किया और खाता भी नहीं खोल सके। जोस बटलर ने किया कैच। अब सुरेश रैना क्रीज पर। 11 ओवर के बाद भारत- 61/3

- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 57/2

- 9.6 ओवर: धवन आउट। भारत को दूसरा झटका। डेविड विली की गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट हुए धवन। धवन ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए। अब लोकेश राहुल क्रीज पर।

- 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 52/1. धवन 32 रन और कोहली 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 8.2 ओवर: भारत को पहला झटका। मार्क वुड की गेंद पर रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट। वुड ने रोहित को बोल्ड किया। रोहित ने 26 गेंदों की पारी में 2 चौके लगाए। अब विराट कोहली बैटिंग करने आए हैं।

- 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 28/0. धवन 17 रन और रोहित शर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 18/0. धवन 7 रन और रोहित शर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 11/0. धवन 4 रन और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 2/0. मार्क वुड ने डाला पहला ओवर।

- भारत की बैटिंग शुरू, शिखर धवन और रोहित शर्मा क्रीज पर।

- आखिरी गेंद पर डेविड विली रन आउट। धोनी के थ्रो पर आउट हुए विली। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर बनाए 322 रन। भारत के सामने जीत के लिए अब 323 का विशाल लक्ष्य।

- 49.5 ओवर: डेविड विली का अर्धशतक पूरा। विली ने केवल 30 गेंदों पर एक छक्का और 5 चौकों की बदौलत यह फिफ्टी पूरी की।

- 49 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 314/6

- 47.4 ओवर: हार्दिक पंड्या की गेंद पर सिंगल के साथ जो रूट का शतक पूरा। रूट ने 109 गेंदों पर यह सेंचुरी लगाई। लॉर्ड्स पर यह रूट का पहला शतक है। 48 ओवर के बाद इंग्लैंड- 305/6. डेविड विली 24 गेंदों पर 42 रन बना चुके हैं।

- 46 ओवर के बाद इंग्लैंड-  281/6. डेविड विली 16 गेंदों पर 26 रन और जो रूट 106 गेंदों पर 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। विली एक छक्का और दो चौके लगा चुके हैं। रूट के नाम 8 चौके। सिद्धार्थ कौल के इस ओवर से 17 रन गए।

- 44 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 256/4. जो रूट 103 गेंदों पर 95 रन और डेविड विली 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। रूट अब तक 8 चौके लगा चुके हैं।

- 42 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 240/6. जो रूट 97 गेंदों पर 83 रन और डेविड विली बिना खाता खोल क्रीज पर

- 41.4 ओवर: युजवेंद्र चहल की गेंद पर मोईन अली आउट। इंग्लैंड को छठा झटका।

- 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 236/5

- 36.5 ओवर: इंग्लैंड को पांचवां झटका। उमेश यादव की गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट हुए जोस बटलर। जो रूट 81 गेंदों पर 70 रन बनाकर जमे हुए हैं।

- 33.5 ओवर: इंग्लैंड को चौथा झटका। हार्दिक पंड्या ने बेन स्टोक्स को धोनी के हाथों कराया कैच। 34 ओवर के बाद इंग्लैंड- 203/4

- 33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 200/3

- 31 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 189/3. जो रूट 63 गेंदों पर 54 रन बना चुके हैं।

- 30.3 ओवर: इंग्लैंड को तीसरा झटका। कुलदीप को मिली इस मैच में तीसरी सफलता। इयोन मोर्गन 51 गेंदों पर 53 रन बनाकर धवन के हाथों कैच आउट। इससे पहले इसी ओवर की पहली गेंद पर मोर्गन ने अर्धशतक पूरा किया था। मोर्गन और रूट के बीच 103 रनों की साझेदारी हुई। अब बेन स्टोक्स क्रीज पर

- 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 185/2

- 29 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 181/2. रूट 53 रन और मोर्गन 44 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 4-4 चौके लगाए हैं। दोनों के बीच 90 गेंदों पर 95 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 28.2 ओवर: कुलदीप यादव की गेंद पर दो रन दौड़कर पूरा करने के साथ ही जो रूट का अर्धशतक पूरा। पिछली 6 पारियों में रूट की पहली फिफ्टी। रूट ने 56 गेंदों पर यह अर्धशतक लगाया। वह अब तक 4 चौके लगा चुके हैं।

- 25 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 152/2. मोर्गन 32 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं और तीन चौके लगा चुके हैं। जो रूट ने 46 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 41 रन बनाए हैं।

- 21 ओवर के बाद इंग्लैंड- 126/2. इयोन मोर्गन 20 गेंदों पर 20 रन और जो रूट 33 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 88/2

- 14.1 ओवर: इंग्लैंड को दूसरा झटका। कुलदीप यादव की गेंद पर जेसन रॉय (40) हुए उमेश यादव के हाथों कैच आउट। जेसन ने 42 गेंदों की पारी में एक छक्का और 4 चौके लगाए। इंग्लैंड का स्कोर- 86/2. अब कप्तान इयोन मोर्गन बैटिंग के लिए आए हैं।

- 10.2 ओवर: इंग्लैंड को पहला झटका। कुलदीप यादव ने किया जॉनी बेयरस्टो (38) को बोल्ड। बोयरस्टो ने 31 गेंदों पर एक छक्का और पांच चौके लगाए। अब जो रूट बैटिंग के लिए आए हैं।

- 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 69/0

- 7.2 ओवर: सिद्धार्थ कौल की गेंद पर चौके के साथ इंग्लैंडे 50 रन पूरे। भारत को अब भी पहले विकेट का इंतजार। जेसन रॉय 21 गेंदों पर 22 रन और जॉनी बेयरस्टो 23 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेयरस्टो ने 4 चौके जमाए हैं जबकि जेसन रॉय ने दो चौके लगाए हैं। 8 ओवर के बाद इंग्लैंड- 56/0

- 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 27/0. जॉनी बेयरस्टो 18 गेंदों पर 20 रन और जेसन रॉय 12 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 12/0. सिद्धार्थ कौल ने डाला दूसरा ओवर। इस ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने दो चौके लगाए।

- पहली ही गेंद पर चौका। जेसन रॉय ने मैच के पहले गेंद पर जड़ा ये चौका। एक ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 4/0

- इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे शुरू, इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो कर रहे हैं ओपनिंग। भारत की ओर से उमेश यादव ने डाल रहे हैं पहला ओवर।  

- इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले टीम इंडिया को मिला बैटिंग का न्योता।

- भारतीय समय के मुताबिक 3.30 बजे से शुरू होगा मैच। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, डेविड विली, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट, मार्क वुड।

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडविराट कोहलीरोहित शर्माकुलदीप यादवएमएस धोनीशिखर धवनजेसन रॉय

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या