'ये भारतीय टीम नहीं बल्कि IPL-11 है...' पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बोले- मयंक यादव को ऑस्ट्रेलिया ले जाना चाहिए

बासित अली ने हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी को साथ खिलाने के लिए कप्तान सूर्यकुमार और कोच गंभीर की तारीफ की। साथ ही मयंक यादव को भारत का अगला सितारा बताया। बासित अली ने कहा कि मयंक यादव को टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ले जाना चाहिए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 7, 2024 10:26 IST2024-10-07T10:24:27+5:302024-10-07T10:26:21+5:30

India vs Bangladesh Basit Ali Yeh IPL eleven hai Mayank Yadav India's tour of Australia | 'ये भारतीय टीम नहीं बल्कि IPL-11 है...' पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बोले- मयंक यादव को ऑस्ट्रेलिया ले जाना चाहिए

पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश पर भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की

googleNewsNext
Highlightsपहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश पर भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कीपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांध दिए मयंक यादव को भारत का अगला सितारा बताया

India vs Bangladesh: पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश पर भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज को तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांध दिए। बासित अली ने भी आश्चर्य जताया कि बांग्लादेश की टीम का क्या हुआ जिसने भारत आने से पहले पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की थी। 

बासित ने कहा, "क्या यह वही बांग्लादेशी टीम है जिसने पाकिस्तान को (2-0) से हराया था? आपने टेस्ट मैचों (भारत के खिलाफ) में देखा होगा। वे पहला मैच हार गए और फिर लगभग दो दिनों में हार गए, यहां तक ​​कि बारिश भी उन्हें नहीं बचा सकी।"

उन्होंने कहा कि भारत ने क्रिकेट को बदल दिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के टी20I संन्यास ने प्लेइंग इलेवन में जगह खाली कर दी है। बासित अली ने कहा कि ये भारतीय टीम नहीं बल्कि आईपीएल 11 है। उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर, सिराज जैसे सितारों के न होने के बाद भी टीम इंडिया ने जैसा खेल दिखाया वो काबिले तारीफ है।

बासित अली ने हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी को साथ खिलाने के लिए कप्तान सूर्यकुमार और कोच गंभीर की तारीफ की। साथ ही मयंक यादव को भारत का अगला सितारा बताया। बासित अली ने कहा कि मयंक यादव को टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बुमराह, सिराज, शमी और मयंक की चौकड़ी तूफानी गेंदबाजी करेगी तो ऑस्ट्रेलिया को समझ आएगा कि तेज गेंदबाजी होती क्या है।

भारत के लिए इस मैच में दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। बांग्लादेश को 127 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 11.5 ओवर में सात विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अर्शदीप सिंह (14 रन पर 3 विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (31 रन पर 3 विकेट) ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि हार्दिक 16 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर मेजबान टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे।

Open in app