धोनी मैच के बीच खलील अहमद की इस 'हरकत' पर हुए गुस्सा!, वीडियो वायरल

भारत ऐडिलेड में जीत के बाद सीरीज में 1-1 से बराबरी कर चुका है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को खेला जाना है।

By विनीत कुमार | Updated: January 16, 2019 13:22 IST

Open in App

ऑस्ट्रलिया के खिलाफ ऐडिलेड में भारत की 6 विकेट से शानदार जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में हैं। धोनी लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर अपने पुराने रंग में दिखे और 55 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को जीत तक ले गये।

धोनी ने 54 गेंदों की पारी में 2 छक्के लगाये। वहीं, विराट कोहली ने भी 104 रनों की पारी खेलते हुए वनडे करियर का 39वां शतक ठोका। कोहली ने 112 गेंदों की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाये।

कोहली ने भारत की जीत के बाद धोनी की जमकर तारीफ की। कोहली ने यह भी कहा कि इस मैच में कई बार दोनों की साझेदारी के दौरान धोनी ने उन्हें बहुत ज्यादा उत्साहित होने से रोका। इन सबके बीच धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह खलील अहमद पर गुस्साते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी का ये वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्हें सबसे शांत खिलाड़ियों में गिना जाता है और कभी-कभार ही उनका गुस्सैल चेहरा फैंस ने देखा है। धोनी कप्तानी के अपने दिनों में भी कई दबाव भरे मौकों पर शांत नजर आते रहे हैं। हालांकि, ऐडिलेड में वह इस मौके पर अलग अंदार में नजर आये। इस मैच में वह ड्रिक्स ब्रेक के मौके पर खलील अहमद पर गुस्सा दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, खलील अहमद ब्रेक के दौरान धोनी और दिनेश कार्तिक के लिए ड्रिंक्स लेकर आये।

इसी दौरान खलील एक मौके पर दिनेश की ओर बढ़ने के दौरान गलती से पिच पर चलने लगे। धोनी इसे देखते ही अपना आपा खो बैठे और उन्हें दूसरी ओर से जाने की सलाह देने लगे। देखिये, ये वीडियो... 

बता दें कि भारत ऐडिलेड में जीत के बाद तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर चुका है। भारत को सिडनी में पहले मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी (शुक्रवार) को खेला जाना है। यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाएमएस धोनीखलील अहमदविराट कोहलीदिनेश कार्तिक

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या