IND vs AUS: सचिन तेंदुलकर की बराबरी से सिर्फ एक कदम दूर विराट कोहली, पहले वनडे में होगा 'गोल्डन चांस'

घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक 20 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम दर्ज है।

By भाषा | Updated: January 13, 2020 17:44 IST

Open in App

भारतीय कप्तान विराट कोहली मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में एक और उपलब्ध दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। कोहली घरेलू सरजमीं पर सर्वाधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक शतक दूर हैं।

घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक 20 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम दर्ज है। कोहली के नाम पर घरेलू सरजमीं पर 19 शतक हैं और मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके पास तेंदुलकर की बराबरी करने का मौका होगा। इससे पहले कोहली श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में भारत की 2-0 की जीत के दौरान तीनों प्रारूपों में कप्तान के रूप में सबसे तेजी से 11,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमविराट कोहलीसचिन तेंदुलकर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या