IND Vs AUS: रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल के छक्कों का ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐडिलेड वनडे में किया कमाल

रोहित शर्मा ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। रोहित 8वें ओवर की चौथी गेंद पर पविलियन लौटे।

By विनीत कुमार | Updated: January 15, 2019 15:37 IST2019-01-15T15:37:10+5:302019-01-15T15:37:10+5:30

india vs australia rohit sharma breaks chris gayle record of most sixes against an apponent | IND Vs AUS: रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल के छक्कों का ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐडिलेड वनडे में किया कमाल

रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

Highlightsरोहित शर्मा ऐडिलेड वनडे में फिफ्टी से चूके, 43 रन बनाकर आउटरोहित शर्मा ने लगाये दो चौके और दो छक्के, गेल का 'खास' रिकॉर्ड टूटा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड वनडे में रोहित शर्मा भले ही मंगलवार को अपने अर्धशतक से चूक गये लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड उन्होने जरूर अपने नाम कर लिया।

रोहित क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। रोहित ऐडिलेड में 52 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिले 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन (32) ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। धवन 28 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाकर आउट हुए। हालांकि, रोहित जमे रहे और विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। 

रोहित ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। रोहित 8वें ओवर की चौथी गेंद पर पविलियन लौटे और उनका विकेट मार्कस स्टोइनिस ने लिया।

रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अपनी पारी में दो छक्के लगाये और इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी फॉर्मेट्स में उनके कुल 89 छक्के हो गये हैं, जो एक रिकॉर्ड है। दुनिया के किसी भी खिलाड़ी ने किसी टीम के खिलाफ इतने छक्के नहीं लगाये हैं। रोहित ने इस तरह वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के जड़े हैं।

वैसे, बता दें कि वनडे में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने अपने वनडे करियर में 351 छक्के लगाये हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर काबिज क्रिस गेल के बल्ले से वनडे में कुल 275 छक्के निकले हैं। तीसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या (270) और चौथे नंबर पर एमएस धोनी (219) हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में कुल 210 वनडे छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

Open in app