IND Vs AUS: मिशेल स्टार्क की गेंद पर देखिये कैसे बोल्ड हुए मुरली विजय, फैंस ने किये मजेदार कमेंट्स

मुरली विजय और फिर केएल राहुल के जल्द आउट होने से पर्थ टेस्ट में भारत एक समय मुश्किल में फंसता दिख रहा था।

By विनीत कुमार | Updated: December 15, 2018 17:33 IST2018-12-15T17:33:48+5:302018-12-15T17:33:48+5:30

india vs australia mitchell starc bowled murali vijay on duck video and twitter reaction | IND Vs AUS: मिशेल स्टार्क की गेंद पर देखिये कैसे बोल्ड हुए मुरली विजय, फैंस ने किये मजेदार कमेंट्स

मुरली विजय (फोटो- एएफपी)

Highlightsमुरली विजय बिना खाता खोले बोल्ड हुए, केएल राहुल ने भी किया निराशमुरली और राहुल के आउट होने के बाद भारत को कोहली, पुजारा और रहाणे ने संभाला

ऐडिलेड टेस्ट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे मुरली विजय का खराब फॉर्म पर्थ टेस्ट में भी जारी है। मुरली पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन भारत की ओर से ओपनिंग करते हुए बिना खाता खोले मिशेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गये।

स्टार्क की अंदर आती गेंद पर मुरली चकमा खा गये और विकेट उखड़ गये। मुरली इस सीरीज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया-XI के खिलाफ शतक बनाने में कामयाब रहे थे। हालांकि, इसके बाद वे अगली तीन पारियों में संघर्ष करते नजर आये हैं।

मुरली ऐडिलेड में खेले गये पहले टेस्ट में 11 और 18 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, स्टार्क की जिस बेहतरीन गेंद पर वे बोल्ड हुए इसकी भी चर्चा खूब हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 326 रनों के जवाब में भारत की ये खराब शुरुआत रही और थोड़ी देर बाद केएल राहुल भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। देखिये, कैसे स्टार्क की शानदार गेंद पर मुरली विजय हुए बोल्ड...


मुरली और फिर राहुल के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस ने जमकर दोनों खिलाड़ियों के बारे में मजेदार कमेंट्स किये। 


 
 
 
 

पर्थ टेस्ट में भारत एक समय 8 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में फंसता दिख रहा था। हालांकि, चेतेश्वर पुजारा (24) और विराट कोहली (82 नाबाद) ने तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। 

पुजारा के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे (51 नाबाद) ने भी शानदार खेल दिखाया और दिन का खेल खत्म होने तक कोहली के साथ क्रीज पर जमे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हो चुकी। भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से अभी 154 रन पीछे है।

Open in app