India vs Australia Live Score, Women’s T20 World Cup 2024:आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम ऑस्ट्रेलिया है। ग्रुप ए मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से मात दी। 8 अंक के साथ कंगारू टीम पहले पायदान पर है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत को नौ रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 151 रन बनाये। भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
India vs Australia Live Score, Women’s T20 World Cup 2024: महिला T20 WC में लगातार सबसे ज्यादा जीत
15* - ऑस्ट्रेलिया महिला (2020-2024)
7 - ऑस्ट्रेलिया महिला (2010-2012)
7 - इंग्लैंड महिला (2020-2023)
7 - वेस्टइंडीज महिला (2016-2018)।
जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर लगातार दो अर्धशतकीय पारी खेली। कौर को दीप्ति शर्मा के अलावा किसी का साथ नहीं मिला। कौर ने अंत तक संघर्ष किया लेकिन आखिरी ओवर में सदरलैंड ने उन्हें स्ट्राइक से दूर रखा और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हरा दिया।
India vs Australia Live Score, Women’s T20 World Cup 2024: महिला T20 WC में IND-W के लिए लगातार 50 से अधिक स्कोर
2 - 2018 में मिताली राज
2- 2023 में स्मृति मंधाना
2- 2024 में हरमनप्रीत कौर।
भारतीय टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मुकाबले पर निर्भर है। दुआ करे की पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हरा दे। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 151 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच खिलाड़ी दोहरे अंक तक पहुंची जिसमें सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं।
India vs Australia Live Score, Women’s T20 World Cup 2024: महिला T20 WC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
726 - हरमनप्रीत कौर
726 - मिताली राज
524 - स्मृति मंधाना
407 - जेमिमा रोड्रिग्स
375-पूनम राउत।
कार्यवाहक कप्तान तहलिया मैकग्रा और एलिसे पैरी ने 32-32 रन बनाये भारत के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो दो विकेट झटके जबकि पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव को एक एक विकेट मिला। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ही ओवर में दो झटके मिले।
भारतीय गेंदबाज रेणुका सिंह ने तीसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट झटककर अच्छी शुरुआत कराई। रेणुका की लेंथ गेंद को बैकफुट से खेलने के प्रयास में बेथ मूनी (02) आउट हुईं। आल राउंडर राधा यादव ने शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए बैकवर्ड प्वांइट पर कमाल का कैच लपका।
अगली गेंद पर रेणुका ने जॉर्जिया वारेहैम को पगबाधा आउट कर खाता भी नहीं खोलने दिया। इस तरह तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलतिया का स्कोर दो विकेट पर 17 रन था। पर इसके बाद मैकग्रा और सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की भागीदारी निभाई। हैरिस और मैकग्रा ने संभलकर खेलते हुए रन गति बढ़ाई।
दोनों ने 54 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी की। राधा यादव की गेंद पर मैकग्रा स्टंप आउट हुई जिन्होंने चार चौके से 26 गेंद में 32 रन बनाये। कुछ ही देर में दीप्ति शर्मा ने हैरिस की पारी का भी अंत किया और ऑस्ट्रेलिया ने 92 रन पर अपना चौथा विकेट गंवाया। ऑस्ट्रेलिया ने रनों का शतक पूरा ही किया था कि एशले गार्डनर (06) पूजा वस्त्राकर की शॉर्ट गेंद पर राधा को कैच दे बैठीं।
पैरी ने फिर 23 गेंद में दो चौके और एक छक्के से 32 रन जोड़े। पर वह दीप्ति का दूसरा शिकार हो गईं। एनाबेल सदरलैंड (10 रन) और फोबे लिचफील्ड (नाबाद 15 रन) ने टीम को 150 रन तक पहुंचने में मदद की। भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए एस सजना की जगह पूजा वस्त्राकर को शामिल किया।
लेकिन मैच शुरू होने से तुरंत पहले भारत को एक और बदलाव करना पड़ा क्योंकि अभ्यास के दौरान आशा शोभना चोटिल हो गईं जिससे राधा यादव को अंतिम एकादश में जगह मिली। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान एलिसा हीली चोट के कारण इस मैच में नहीं खेली। टीम ने दो बदलाव करते हुए ग्रेस हैरिस और डार्सी ब्राउन को अंतिम एकादश में जगह दी।