India vs Australia T20 World Cup 2024: विश्व में सबसे आगे, 60 मैच और 48 जीत, बाबर, ब्रायन और मोर्गन पीछे, देखें आंकड़े

India vs Australia Live Score, T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया अपनी किस्मत जानने के लिए अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के नतीजे का इंतजार करेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 25, 2024 06:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देIndia vs Australia Live Score, T20 World Cup 2024: भारत ने 15 छक्का और 14 चौका लगाया।India vs Australia Live Score, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच दिया। India vs Australia Live Score, T20 World Cup 2024: 41 गेंद में 7 चौकों और 8 छक्कों से 92 रन की पारी खेली।

India vs Australia Live Score, T20 World Cup 2024: कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया। फैंस हिटमैन और सिक्सर किंग क्यों कहते हैं। रोहित ने 200 छक्के मारने का रिकार्ड बनाया और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली और भारत ने सेंट लूसिया के डेरेन सैमी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टी-20 विश्व कप सुपर आठ गेम में 24 रन से जीत दर्ज की। भारत 27 जून को गुयाना में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया अपनी किस्मत जानने के लिए अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के नतीजे का इंतजार करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्केः

30ः आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, सिलहट 2014

24ः ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, ब्रिजटाउन 2010

24ः ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, ग्रोस आइलेट 2024

22ः ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक ग्रोस आइलेट 2010

22ः इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2016

T20I में कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीत (सुपर ओवर जीत सहित)

48 रोहित शर्मा (60 मैच)

48 बाबर आजम (85)

45 ब्रायन मसाबा (60)

44 इयोन मोर्गन (72)

T20I में भारत की लगातार सबसे बड़ी जीतः

12ः नवंबर 2021 और फरवरी 2022

10ः दिसंबर 2023 और जून 2024*

9ः जनवरी 2020 और दिसंबर 2020।

शर्मा के तूफानी अर्धशतक से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 205 रन बनाए। रोहित ने 41 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 92 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत (15) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंद में 87 रन की साझेदारी करके भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। सूर्यकुमार यादव (31), शिवम दुबे (28) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 27) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

टॅग्स :रोहित शर्माआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपबाबर आजमपाकिस्तान क्रिकेट टीमआईसीसीटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या