IND vs AUS: इरफान पठान कोहली पर किए अपने ट्वीट को लेकर फैन पर भड़के, कहा, 'जितना खेला हूं, अपने दम पर'

Irfan Pathan: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली पर किए अपने एक ट्वीट पर फैन के कमेंट को लेकर भड़क गए

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 20, 2019 18:18 IST

Open in App

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर किए गए अपने कमेंट को लेकर एक ट्विटर यूजर पर भड़क गए। पठान ने ये कमेंट सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान किया था। 

इस मैच में विराट कोहली इस वनडे सीरीज में लगातार तीसरे मैच में युवा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जाए रिचर्डसन का शिकार बन गए थे। पठान इसी विकेट को लेकर कमेंट कर रहे थे। 

कोहली के आउट होने के बाद इरफान पठान ने ट्विटर पर जाए रिचर्डसन की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा विराट के विकेट के लिए अच्छी योजना, फ्लाइंग स्लिप लगाकर थर्डमैन पर उनके सिंगल रोककर और ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन पर गेंदबाजी।' लेकिन पठान के इस कमेंट पर एक फैन ने उन पर तंज कसते हुए कहा, 'फिर भी धोनी नहीं खिलाएगा सीएसके में। सच बोलो खुल के बोलो। धोनी ने उन्हें (कोहली) को ज्यादा स्ट्राइक नहीं दी।'

फैन के इस जवाब पर भड़कते हुए पठान ने लिखा, 'अपने दम पर खेला हूं जितना खेला हूं। किसी खिलाने या नहीं खिलाने से नहीं।'भारत ने इस मैच में 231 रन के लक्ष्य के जवाब में एमएस धोनी की 87 और केदार जाधव की नाबाद 61 रन की पारी की मदद से 49.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया  था। इसके साथ ही भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीत ली थी।

टॅग्स :इरफान पठानभारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या