Highlightsभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में आखिरी टेस्टचेतेश्वर पुजारा के शतक की बदौलत भारत की मजबूत शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ जारी सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिये हैं।दिन का खेल खत्म होने तक मार्कस हैरिस 29 गेंदों पर 19 रन और उस्मान ख्वाजा 31 गेंदों पर 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया इस तरह भारत से पहली पारी के आधार पर अभी 598 रन पीछे है।
इससे पहले चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159 नाबाद) की दमदार पारियों के बाद भारत ने आखिरकार सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन 7 विकेट पर 622 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। भारतीय पारी के 168वें ओवर में रवींद्र जडेजा (81) के आउट होते ही विराट कोहली ने पारी घोषित करने का इशारा कर दिया। पंत ने 189 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्का लगाया जबकि जडेजा ने 114 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्का लगाया।
इन दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 204 रनों की साझेदारी हुई। भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर सातवें विकेट ये सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले पुजारा की मैराथन पारी छठे विकेट के तौर पर खत्म हुई। पुजारा ने 373 गेंदों पर 22 चौके लगाये।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट गंवाकर 303 रन बना लिये थे। पहले दिन के खेल के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा रहे जिन्होंने शानदार शतक जमाया। भारतीय पारी की शुरुआत जरूर खराब रही और केएल राहुल केवल 9 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद मयंक अग्रवाल (77) और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला। विराट कोहली 23 रन जबकि अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए।
बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया अगर सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में भी कामयाब रही तो ये इतिहास रचने जैसा होगा क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
भारत ने सीरीज का पहला मैच ऐडिलेड में 31 रनों से जीता था। वहीं, पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में वापसी कर ली थी। लेकिन सबसे बड़ा उलटफेटर मेलबर्न में दिखा जब भारत ने 37 साल बाद एमसीजी पर जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की ऐतिहासिक बढ़त बना ली।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारतीय टीम: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया: मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लॉबशेन, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन (विकेटकीपर/कप्तान), पैट कमिंस मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड
04 Jan, 19 : 12:22 PM
दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 622 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 24/0. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मार्कस हैरिस 29 गेंदों पर 19 रन और उस्मान ख्वाजा 31 गेंदों पर 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
04 Jan, 19 : 12:00 PM
4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 15/0. मार्कस हैरिस 17 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि उस्मान ख्वाजा अभी खाता नहीं खोल सके हैं।
04 Jan, 19 : 11:44 AM
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस हैरिस और उस्मान ख्वाजा पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी का पहला ओवर।
04 Jan, 19 : 11:33 AM
भारत ने की पारी घोषित
167.5 ओवर: नाथन लायन की गेंद पर जडेजा (81) बोल्ड। भारत को 7वां झटका। भारत ने इसी के साथ पहली पारी भी 622/7 पर घोषित कर दी है। ऋषभ पंत 189 गेंदों पर 159 रन बानाद बनाकर लौटे।
04 Jan, 19 : 11:30 AM
166.5 ओवर: पंत और जडेजा के बीच 200 रनों की साझेदारी पूरी। हेजलवुड की गेंद पर पंत ने जडा चौका। भारत- 620/6
04 Jan, 19 : 11:29 AM
पंत के 150 रन
166.3 ओवर: जोश हेजलवुड की गेंद पर चौका लगाकर ऋषभ पंत ने पूरे किये 150 रन। भारत का स्कोर- 616/6. पंत 153 रन और जडेजा 81 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04 Jan, 19 : 11:14 AM
भारत के 600 रन
163.6 ओवर: जडेजा के चौके से भारत का स्कोर- 602/6. पैट कमिंस के इस ओवर में जडेजा ने तीन चौके लगाए। ओवर से 16 रन आए। जडेजा अब 106 गेंदों पर 80 रन जबकि पंत 177 गेंदों पर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04 Jan, 19 : 10:50 AM
159.4: रवींद्र जडेजा की फिफ्टी, भारत- 557/6
04 Jan, 19 : 10:47 AM
भारत 550 के पार
158.2: ट्रेविस हेड की गेंद पर ऋषभ पंत के चौके से भारत का स्कोर- 552/6. पंत 163 गेंदों पर 126 रनों जबकि जडेजा 86 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04 Jan, 19 : 10:17 AM
ऋषभ पंत का शतक
149.2 ओवर: ऋषभ पंत ने चौके से पूरा किया शतक। ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने पंत. पंत ने 137 गेंदों पर लगाया शतक। 8 चौके लगाये। भारत का स्कोर- 509/6
04 Jan, 19 : 10:12 AM
भारत के 500 रन
148.2 ओवर: नाथन लायन की गेंद पर ऋषभ पंत के तीन रन से भारत के 500 रन पूरे। स्कोर- 501/6. पंत 134 गेंदों पर 93 रन जबकि जडेजा 55 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04 Jan, 19 : 10:06 AM
टी-ब्रेक के बाद खेल शुरू
टी-ब्रेक के बाद खेल शुरू, नाथन लायन के पहले ओवर से तीन रन। भारत- 494/6.
04 Jan, 19 : 09:44 AM
टी-ब्रेक
146 ओवर के बाद भारत- 491/6. रवींद्र जडेजा 47 गेंदों पर 25 रन और पंत 128 गेंदों पर 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत ने 7 चौके लगाये हैं। जडेजा के बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला है।
04 Jan, 19 : 09:12 AM
भारत के 450 रन
138.3 ओवर: पैट कमिंस की गेंद पर रवींद्र जडेजा के चौके से भारत के 450 रन पूरे। पंत 66 और जडेजा अब 13 रनों पर खेल रहे हैं। भारत- 453/6
04 Jan, 19 : 08:37 AM
131.1 ओवर: ऋषभ पंत की फिफ्टी। पंत की ये तीसरी टेस्ट फिफ्टी है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में ये उनका पहला अर्धशतक है। भारत- 426/6
04 Jan, 19 : 08:27 AM
पुजारा दोहरे शतक से चूके
129.6 ओवर: चेतेश्वर पुजारा (193) आउट। पुजारा ने 373 गेंदों की पारी में 22 चौके जड़े। नाथन लायन ने लिया विकेट। पंत 44 रनों पर अभी खेल रहे हैं। भारत- 418/6. रवींद्र जडेजा अब बैटिंग के लिए आए हैं।
04 Jan, 19 : 07:59 AM
122.3 ओवर: भारत के 400 रन पूरे। पंत 35 रन जबकि पुजारा 184 रनों पर खेल रहे हैं।
04 Jan, 19 : 07:44 AM
लंच के बाद खेल शुरू
लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू, नाथन लायन ने डाला पहला ओवर, इस ओवर से एक रन आया। भारत- 390/5
04 Jan, 19 : 07:03 AM
लंच ब्रेक
117 ओवर तक भारत- 389/5. पुजारा 332 गेंदों पर 181 रन और ऋषभ पंत 42 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने दूसरे दिन के पहले सत्र में केवल एक विकेट हनुमा विहारी का गंवाया। इस सेशल में 27 ओवर में 86 रन आए।
04 Jan, 19 : 06:22 AM
भारत के 350 रन
106.4 ओवर: मिशेल स्टार्क की गेंद पर ऋषभ पंत के चौके से भारत के 350 रन पूरे। पंत 14 रन जबकि पुजारा 161 रनों पर खेल रहे हैं। भारत- 352/5
04 Jan, 19 : 05:58 AM
हनुमा विहारी आउट
101.6 ओवर: भारत को पांचवां झटका। हनुमा विहारी (42) आउट। विहारी ने 96 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाये। नाथन लायन ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। पुजारा 282 गेंदों पर 152 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 329/5
04 Jan, 19 : 05:47 AM
100 ओवर के बाद भारत- 319/4. हनुमा विहारी 90 गेंदों पर 42 रन जबकि पुजारा 278 गेंदों पर 142 रन बना चुके हैं। पुजारा के बल्ले से 16 चौके वहीं, विहारी ने 5 चौके लगाये हैं।
04 Jan, 19 : 05:07 AM
दूसरे दिन का खेल शुरू
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दिन का पहला ओवर ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने डाला और इस ओवर से तीन रन आये। भारत का स्कोर- 306/4. हनुमा विहारी 62 गेंदों पर 39 रन और चेतेश्वर पुजारा 252 गेंदों पर 133 रन बनाकर खेल रहे हैं।