India vs Australia, 3rd ODI: कोहली रांची वनडे में 27 रन पूरा करते ही 4,000 वनडे रन बनाने वाले सबसे तेज कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले 11 बल्लेबाजों ने ये कारनाम जरूर किया, लेकिन कोहली को इसके लिए महज 63 पारियों का ही इंतजार करना पड़ा। कोहली के अलावा भारतीयों में धोनी, अहजर और सौरव गांगुली ने ऐसा किया था।
बता दें कि कप्तान आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा के बीच पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी के दम ऑस्ट्रेलिया ने रांची में 8 मार्च को 313/5 का स्कोर खड़ा किया। ये रांची में किसी भी टीम का सर्वाधिक स्कोर रहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां 300 रन का आंकड़ा छूने वाली विश्व की पहली टीम बन गई।
वनडे में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले कप्तान:
63 - विराट कोहली
77 - एबी डीविलियर्स
100 महेंद्र सिंह धोनी
103 सौरव गांगुली
106 सनथ जयसूर्या
कप्तान आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा के बीच पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी के दम ऑस्ट्रेलिया ने रांची में 8 मार्च को 313/5 का स्कोर खड़ा किया। उस्मान ख्वाजा (113 गेंदों पर 104 रन) ने वनडे में अपना पहला शतक जमाया जबकि फिंच ने 99 गेंदों पर 93 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 31) और अलेक्स कैरी (नाबाद 21) ने छठे विकेट के लिये 50 रन की अटूट साझेदारी की। यह ऐसा दिन था जिसमें भारतीय स्पिनर नहीं चल पाये। रविंद्र जडेजा (64/0) और केदार जाधव (32/0) ने खूब रन लुटाए। कुलदीप यादव ने 63 रन देकर 3 विकेट झटके।