Ind vs Aus 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया, 5 मैचों की सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

भारत vs ऑस्ट्रलिया 2nd ODI लाइव स्कोर हाइलाइट्स रिपोर्ट्स अपडेट: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: March 5, 2019 21:48 IST

Open in App

विजय शंकर ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 8 रनों से जीत दिलाई। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 242 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

टीमें इस प्रकार हैं : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अम्बाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल,  शॉन मार्श, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लायन और एडम जम्पा।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीएरॉन फिंच

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या