IndvSA: धोनी विकेटकीपिंग में एक नया इतिहास रचने से सिर्फ 'तीन कदम' दूर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में एक नया रिकॉर्ड बनाने पर होंगी धोनी की निगाहें

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 18, 2018 15:55 IST

Open in App

वनडे सीरीज 5-1 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। 18 से 24 फरवरी तक खेली जाने वाली इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी एक नया इतिहास रचने के करीब होंगे। धोनी ने इससे पहले वनडे सीरीज के दौरान छठे वनडे में इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 कैच लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे।

धोनी एक नया इतिहास रचने से तीन कदम दूर

धोनी अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 47 कैच ले हैं और वह 50 कैच लेने की उपलब्धि हासिल करने से महज तीन कैच दूर हैं। अगर धोनी अपने 50 कैच पूरे कर लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 कैच लेने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड पहले ही धोनी के नाम है। धोनी ने अब तक अपने 86 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 76 शिकार किए हैं जिनमें 47 कैच और 29 स्टम्पिंग शामिल हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं पाकिस्तान के कामरान अकमल जिन्होंने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 60 शिकार किए हैं, जिनमें 32 स्टम्पिंग और 28 कैच शामिल हैं। (पढ़ें: Ind Vs SA: धोनी ने अमला का कैच लेकर बनाया ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर)

धोनी भले ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हों लेकिन सबसे ज्यादा स्टम्पिंग का रिकॉर्ड कामरान (32 स्टम्पिंग) के नाम है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान धोनी के पास ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। धोनी ने अब तक 29 स्टम्पिंग की है और उन्हें कामरान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ चार और स्टम्पिंग की जरूरत है। 

धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के छठे मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 कैच पूरे करने की उपलब्धि हासिल की थी। धोनी मार्क बाउचर (952) और एडम गिलक्रिस्ट (813) के बाद ये कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बने थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान धोनी ने वनडे में अपने 400 शिकार पूरे किए थे और ये उपलब्धि हासिल करने वाले कुमार संगकारा (482), एडम गिलक्रिस्ट (472) और मार्क बाउचर (424) के बाद दुनिया के चौथे विकेटकीपर बने थे।

विकेटकीपिंग में धोनी का रिकॉर्ड90 टेस्ट: कुल शिकार: 294, कैच: 256, स्टम्पिंग: 38318 वनडे: कुल शिकार: 404, कैच: 297, स्टम्पिंग: 10786टी20 इंटरनेशनल: कुल शिकार: 76, कैच: 47, स्टम्पिंग: 29

टॅग्स :एमएस धोनीभारत Vs दक्षिण अफ्रीका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या