India T20 World Cup Squad Announcement: विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप भारतीय स्क्वाड, देखिए पूरी सूची

India T20 World Cup Squad Announcement Live: विश्व क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप ़टी20 में दुनिया की नंबर-1 टीम और सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2025 14:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देIndia T20 World Cup Squad Announcement Live: पिछले दो वर्षों में इस प्रारूप में भारत का दबदबा रहा है।India T20 World Cup Squad Announcement Live: भारत और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से आयोजित हो रहा है।India T20 World Cup Squad Announcement Live: 2026 टी20 विश्व कप में प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है।

मुंबईः मौजूदा चैंपियन (2024) और विश्व क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप ़टी20 में दुनिया की नंबर-1 टीम और सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारत और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले 2026 टी20 विश्व कप में प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। उप कप्तान अक्षर पटेल का बनाया गया है। टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को बाहर किया गया है। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन होंगे। रिंकू सिंह भी खेलेंगे। ईशान किशन को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

2026 T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम-

1. सूर्या कुमार यादव (कप्तान)

2. अभिषेक शर्मा

3. संजू सैमसन (विकेटकीपर)

4. तिलक वर्मा

5. हार्दिक पंड्या

6. शिवम दुबे

7. अक्षर पटेल

8. जसप्रीत बुमराह

9. रिंकू सिंह

10. हर्षित राणा

11. अर्शदीप सिंह

12. कुलदीप यादव

13. वरुण चक्रवर्ती

14. वी. सुंदर

15. ईशान किशन।

अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, भारतीय चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल और जितेश शर्मा को टीम से बाहर रखा है। रिंकू सिंह, जिन्हें हाल ही में दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर किया गया था, विश्व कप के लिए टीम में वापस आ गए हैं। किशन को इनाम मिला है। मुश्ताक ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने का इनाम मिला।

भारत के पास मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार को देखते हुए किसी एक टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करना हमेशा ही एक या दो खिलाड़ियों और उनके प्रशंसकों को निराश कर देता है। पिछले दो वर्षों में इस प्रारूप में भारत का दबदबा रहा है।

India T20 World Cup Squad Announcement Live: भारत का विश्व कप कार्यक्रम इस प्रकार है-

7 फरवरीः भारत बनाम अमेरिका, मुंबई

12 फरवरीः भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली

15 फरवरी, भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

18 फरवरीः भारत बनाम नीदरलैंड, अहमदाबाद

और अगर भारत सुपर 8 में क्वालीफाई करता है तो:

22 फरवरीः अहमदाबाद

26 फरवरीः चेन्नई

1 मार्चः कोलकाता।

अगस्त 2023 के बाद से उन्होंने कोई भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं हारा है। विश्व कप के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की गई। यह विश्व कप से पहले भारत की आखिरी तैयारी सीरीज होगी और गौतम गंभीर और उनकी टीम को प्रयोग करने और यह देखने का एक आखिरी मौका देगी कि कौन सी टीम सबसे अच्छी तरह फिट बैठती है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को सात फरवरी को टी20 विश्व कप शुरू होने तक चुने हुए 15 खिलाड़ियों में से किसी को भी बदलने की छूट होगी। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए वरुण चक्रवर्ती को यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल किया गया था।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेट टीमशुभमन गिलSuryakumar Yadavबीसीसीआईआईसीसीजसप्रीत बुमराहहार्दिक पंड्या

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या