विराट कोहली की शतकीय पारी और गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ रनों हरा दिया। भारतीय टीम की 963 वनडे इंटरनेशनल में 500वीं जीत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 मैचों में 49वीं जीत है।
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 924 मैचों में 558 में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 323 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 9 मैच टाई हुए है और 34 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला। भारतीय टीम ने 963 मुकाबलों में 500 में जीत दर्ज की है, जबकि 414 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम के 9 मैच टाई हुए हैं, जबकि 40 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है।
भारत की 500वीं जीत के अहम पड़ाव
| जीत | कब | मैदान | बनाम | मार्जिन | कप्तान |
| 1 | 11 जून 1975 | लीड्स | ईस्ट अफ्रीका | 10 विकेट | एस. वेंकटराघवन |
| 100 | 22 नवंबर 1993 | मोहाली | दक्षिण अफ्रीका | 43 रन | मोहम्मद अजहरुद्दीन |
| 200 | 3 अक्टूबर 2000 | नैरोबी | केन्या | 8 विकेट | सौरव गांगुली |
| 300 | 24 जनवरी 2007 | कटक | वींडिज | 20 रन | राहुल द्रविड़ |
| 400 | 31 जुलाई 2012 | कोलंबो | श्रीलंका | 6 विकेट | एमएस धोनी |
| 500 | 5 मार्च 2019 | नागपुर | ऑस्ट्रेलिया | 8 रन | विराट कोहली |
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक खेले 133 मैचों में 49 मैच जीते हैं और 74 हारे हैं, जबकि 10 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले 158 में भारत ने 90 मैचों में जीत दर्ज की है और 56 मैचों में हार मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है और 11 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 126 मैचों में 59 जीते हैं और 62 हारे हैं, जबकि 2 मैच टाई रहा है और 3 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है। चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 131 मैचों में 54 जीते हैं और 73 हारे हैं, जबकि 4 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है।
किस टीम के खिलाफ कितनी जीत
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | रिजल्ट नहीं | जीत प्रतिशत |
| श्रीलंका | 158 | 90 | 56 | 1 | 11 | 61.56 |
| विंडीज | 126 | 59 | 62 | 2 | 3 | 48.78 |
| न्यूजीलैंड | 106 | 55 | 45 | 1 | 5 | 54.95 |
| पाकिस्तान | 131 | 54 | 73 | 0 | 4 | 42.52 |
| इंग्लैंड | 99 | 53 | 41 | 2 | 3 | 56.25 |
| जिम्बाब्वे | 63 | 51 | 10 | 2 | 0 | 82.53 |
| ऑस्ट्रेलिया | 133 | 49 | 74 | 0 | 10 | 39.84 |
| साउथ अफ्रीका | 83 | 34 | 46 | 0 | 3 | 42.50 |
| बांग्लादेश | 35 | 29 | 5 | 0 | 1 | 85.29 |
| केन्या | 13 | 11 | 2 | 0 | 0 | 84.61 |
| आयरलैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 100.00 |
| यूएई | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 100.00 |
| हॉन्गकॉन्ग | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 100.00 |
| नीदरलैंड्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 100.00 |
| अफगानिस्तान | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 75.00 |
| बरमुडा | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 100.00 |
| ईस्ट अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 100.00 |
| नामीबिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 100.00 |
| स्कॉटलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 100.00 |
| 963 | 500 | 414 | 9 | 40 | 54.66 |
ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 8 रन से हराया
नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम विराट कोहली की 116 रनों की शतकीय पारी के बावजूद 48.2 ओवर में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 242 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया और मैच 8 रनों से भारत के खाते में डाल दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।