ICC U-19 वर्ल्ड कप: भारत बना सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाला देश, ये हैं पुराने रिकॉर्ड्स

इस जीत के साथ भारत सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाला देश बन गया है।

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2018 13:56 IST

Open in App

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप-2018 के फाइनल में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत को जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 38.5 ओवर में हासिल कर लिया। दिलचस्प बात ये है कि इस जीत के साथ भारत सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाला देश बन गया है। भारत ने सबसे अधिक 4 बार यह खिताब जीता है। 

भारत ने इन टीमों को छोड़ा पीछे

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का यह चौथा खिताब है। भारत ने अपना पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीता था। तब फाइनल में भारत ने श्रीलंका को मात दी थी। इसके बाद 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारत ने तीसरा वर्ल्ड कप 2012 में उनमुक्त चंद की कप्तानी में जीता। भारत ने तब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

जब 2016 में वर्ल्ड कप जीतने से चूका भारत

भारतीय टीम 2016 वर्ल्ड के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही था। हालांकि, फाइनल में वेस्टइंडीज से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तान ईशान किशन कर रहे थे।

भारत के अलावा किस देश ने जीते हैं कितने वर्ल्ड कप

भारत सबसे ज्यादा 4 बार वर्ल्ड कप जीतने वाला देश बन गया है। इसके ठीक पीछे ऑस्ट्रेलिया है जिसने 3 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने 1988, 2002 और 2010 में यह खिताब अपने नाम किया था। वहीं, पाकिस्तान एकमात्र ऐसा देश है जिसने लगातार दो बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 2004 और फिर 2006 में यह कारनामा किया। इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम भी एक-एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है।

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपक्रिकेट रिकॉर्डभारत Vs ऑस्ट्रेलिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या