भारत-पाकिस्तान महामुकाबलाः उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली और हरभजन सिंह?

India-Pakistan mega match: चोपड़ा का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को 30 वर्षीय स्पिनर की तेज गेंद की जांच करनी चाहिए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2026 04:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देIndia-Pakistan mega match: गेंदबाजी पर खास नजर रहेगी क्योंकि वह गेंद फेंकने से पहले थोड़ा रुकते हैं।India-Pakistan mega match: भरोसा जताया कि भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप मैच में उन्हें अच्छी तरह से खेल लेंगे। India-Pakistan mega match: कोलंबो में ग्रुप ए के मैच में आमने-सामने होंगे और 28 साल के तारिक मैच से पहले की चर्चा का विषय बने हुए हैं।

कोलंबो: पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर 2026 टी20 विश्व कप के दौरान विशेषज्ञों और प्रशंसकों के बीच कड़ी नज़र रखी जा रही है। तारिक के अनोखे रुक-रुक कर गेंदबाजी करने के एक्शन ने उन्हें मंगलवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट लेने में मदद की। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तारिक के एक्शन पर सवाल उठाते हुए चकिंग की आशंका जताई है। चोपड़ा का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को 30 वर्षीय स्पिनर की तेज गेंद की जांच करनी चाहिए।

तारिक अन्य स्पिनरों से अलग, लेकिन अभिषेक उनसे निपटने में मदद कर सकते हैं: हरभजन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा के फिटनेस हासिल करने पर राहत जताते हुए कहा कि इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज की मौजूदगी भारत को पाकिस्तान के अनोखे स्पिनर उस्मान तारिक से निपटने में मदद करेगी जब दोनों टीमें रविवार को यहां टी20 विश्व कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी। ऑफ-स्पिनर तारिक की प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी पर खास नजर रहेगी क्योंकि वह गेंद फेंकने से पहले थोड़ा रुकते हैं।

तारिक सिर्फ एक साधारण ऑफ-स्पिनर हैं, भारतीय बल्लेबाजों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए: गांगुली

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को पाकिस्तान के उस्मान तारिक को एक साधारण ऑफ-स्पिनर बताया जो अपनी ‘डिलीवरी स्ट्राइड’ में थोड़ा ब्रेक लेने के बाद ही गेंद छोड़ते हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप मैच में उन्हें अच्छी तरह से खेल लेंगे। कोलंबो में ग्रुप ए के मैच में आमने-सामने होंगे और 28 साल के तारिक मैच से पहले की चर्चा का विषय बने हुए हैं।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीमसौरव गांगुलीहरभजन सिंहपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या