'भारत को अब घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलता', राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्यों कहा, जानिए

द्रविड़ ने एशिया कप के लिए टीम की रवानगी से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में इस मुद्दे पर बात की और कहा कि उपमहाद्वीप की टीमों को अब घरेलू परिस्थितियों का बहुत कम लाभ मिलता है क्योंकि आईपीएल में खेलने के कारण विदेशी खिलाड़ी इनसे अच्छी तरह से वाकिफ हो गए हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 30, 2023 15:37 IST2023-08-30T15:35:32+5:302023-08-30T15:37:14+5:30

India no longer gets benefit of domestic conditions Rahul Dravid say this know | 'भारत को अब घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलता', राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्यों कहा, जानिए

राहुल द्रविड़ बोले- अब घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलता

googleNewsNext
Highlightsवनडे विश्वकप भारत में ही खेला जाएगाराहुल द्रविड़ बोले- अब घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलताकहा- आईपीएल जैसे टूर्नामेंटों के कारण विदेशी खिलाड़ी सहज

बेंगलुरु: एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ना है। ये मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाना है। एशिया कप के बाद वनडे विश्वकप होना है जो भारत में ही खेला जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। हालांकि भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ऐसा नहीं मानते। 

द्रविड़ ने एशिया कप के लिए टीम की रवानगी से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में इस मुद्दे पर बात की और कहा कि  उपमहाद्वीप की टीमों को अब घरेलू परिस्थितियों का बहुत कम लाभ मिलता है क्योंकि आईपीएल में खेलने के कारण विदेशी खिलाड़ी इनसे अच्छी तरह से वाकिफ हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘उपमहाद्वीप में घरेलू परिस्थितियों का लाभ पिछले 10-12 वर्षों से बहुत कम मिल रहा है। विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल जैसे टूर्नामेंटों के कारण यहां खेलने का काफी मौका मिल रहा है जिससे वे परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हो जाते हैं।’

टीम इंडिया को कुछ ही समय के अंतराल में एशिया कप और वनडे विश्वकप जैसे दो अहम टूर्नामेंट खेलने हैं। लेकिन  इस बीच लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि टीम इंडिया का मध्यक्रम कमजोर है। शुरुआती नंबर तीन पोजिशन पर रोहित, शुभमन और कोहली का खेलना तो तय है लेकिन नंबर चार और पांच का जिम्मा कौन उठाएगा इसकी कोई स्पष्टता अब तक नहीं है। 

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने चिंता पर खुल कर बात की है। राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि विश्व कप के लिए चौथे और पांचवें नंबर के बल्लेबाज 18 महीने पहले ही तय कर लिए गए थे लेकिन तीन प्रमुख बल्लेबाजों के चोटिल होने से उनकी रणनीति गड़बड़ा गई। द्रविड़ ने कहा कि श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम प्रबंधन को हाल के मैचों में मध्यक्रम में अन्य खिलाड़ियों को आजमाना पड़ा और यह केवल प्रयोग नहीं थे।

द्रविड़ ने कहा कि श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किन्हीं दो खिलाड़ियों को इन नंबरों पर बल्लेबाजी के लिए उतरना था और इसमें किसी तरह का संदेह नहीं था। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि ये तीनों खिलाड़ी दो महीने के अंदर चोटिल हो गए। हमने इन दो स्थानों के लिए जिन तीन खिलाड़ियों के नाम तय किये थे वे सभी गंभीर रूप से चोटिल हो गए और उन्हें आपरेशन करवाना पड़ा।

Open in app