लगातार दूसरी बार फाइनल में टीम इंडिया, सूर्यकुमार बोले- शानदार अहसास, सैमसन ने कहा- मुझे नहीं बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच दे, ब्रूक ने कहा- इस गलती से बाहर?

सुनील गावस्कर ने कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी करने के दौरान दर्शकों से उनके नाम का नारा लगाने के लिए कहना अनुचित है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2026 07:38 IST2026-03-06T07:31:30+5:302026-03-06T07:38:46+5:30

india inter t20 world cup final Team India second consecutive time Suryakumar said great feeling Sanju Samson said player match award to Jasprit Bumrah not me  | लगातार दूसरी बार फाइनल में टीम इंडिया, सूर्यकुमार बोले- शानदार अहसास, सैमसन ने कहा- मुझे नहीं बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच दे, ब्रूक ने कहा- इस गलती से बाहर?

file photo

googleNewsNext
Highlightsइस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय जसप्रीत बुमराह को मिलना चाहये।डीजे ने दर्शकों से "बूम बूम बुमराह" के नारे लगाने का आग्रह किया।18वें ओवर में सिर्फ छह रन देकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया।

मुंबईः इंग्लैंड को टी20 विश्व कप के रोमांचक सेमीफाइनल में सात रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय गेंदबाजों और शानदार क्षेत्ररक्षण को देते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना अविश्वसनीय एहसास है। भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को सात विकेट पर 246 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 42 गेंद की अपनी आक्रामक पारी में 89 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये संजू सैमसन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि इस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय जसप्रीत बुमराह को मिलना चाहये।

बड़े स्कोर वाले इस मैच मे बुमराह ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने मैच के 18वें ओवर में सिर्फ छह रन देकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी करने के दौरान दर्शकों से उनके नाम का नारा लगाने के लिए कहना अनुचित है। वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान, जब बुमराह गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहे थे, तब डीजे ने दर्शकों से "बूम बूम बुमराह" के नारे लगाने का आग्रह किया।

सैमसन का कैच टपकार बड़ी गलती की: ब्रूक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को यहां भारत के खिलाफ सात रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मेजबान टीम की पारी के दौरान संजू सैमसन का कैच टपकार बड़ी गलती की जिन्होंने बाद में अर्धशतक जड़ा और मेच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

Open in app