भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:41 IST2021-12-30T16:41:37+5:302021-12-30T16:41:37+5:30

India beat South Africa by 113 runs | भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया

सेंचुरियन, 30 दिसंबर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन गुरुवार को 113 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन दूसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर आउट हो गयी।

भारत ने अपनी पहली पारी में 327 और दूसरी पारी में 174 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 रन ही बना पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app