भारत के चार विकेट पर 80 रन

By भाषा | Updated: March 5, 2021 11:43 IST2021-03-05T11:43:06+5:302021-03-05T11:43:06+5:30

India 80 runs for four wickets | भारत के चार विकेट पर 80 रन

भारत के चार विकेट पर 80 रन

अहमदाबाद, पांच मार्च भारत ने इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां लंच तक चार विकेट पर 80 रन बनाये।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 32 रन पर खेल रहे थे। अजिंक्य रहाणे (27) लंच से ठीक पहले पवेलियन लौटे। भारत ने पहले सत्र में चेतेश्वर पुजारा (17) और कप्तान विराट कोहली (शून्य) के भी विकेट गंवाये।

भारत अभी इंग्लैंड से 125 रन पीछे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app