Highlightsविराट कोहली ने अब तक 240 मैचों में 11524 रन बनाए हैं। जैक कैलिस ने 328 मैचों में 11579 रन बनाए है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच बेहद खास है। एक तरफ कप्तान इस मैच को जीतकर टीम को सीरीज में बनाए रखना चाहेंगे, वहीं 56 रन बनाने के साथ ही वह एक बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे और साउथ अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस को पीछे छोड़ देंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 56 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन सकते हैं। विराट कोहली ने अब तक 240 मैचों में 11524 रन बनाए हैं। कोहली से आगे इस लिस्ट में जैक कैलिस हैं, जिन्होंने 328 मैचों में 11579 रन बनाए है।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 404 मैचों में 14234 रन बनाए हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलड़ी
| खिलाड़ी | मैच | रन |
|---|
| सचिन तेंदुलकर (भारत) | 463 | 18426 |
| कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 404 | 14234 |
| रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 375 | 13704 |
| सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) | 445 | 13430 |
| महिला जयवर्धने (श्रीलंका) | 448 | 12650 |
| इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) | 378 | 11739 |
| जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) | 328 | 11589 |
| विराट कोहली (भारत) | 240 | 11524 |
| सौरव गांगुली (भारत) | 311 | 11363 |
| राहुल द्रविड़ (भारत) | 344 | 10889 |
| एमएस धोनी (भारत) | 350 | 10773 |