ईशान का शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 मैच में सबसे धीमी पारी खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

IND vs WI:  आईपीएल की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा 15.25 करोड़ रुपये में फिर खरीदे गए ईशान किशन ने दिनेश मोंगिया और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड को तोड़ा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2022 13:36 IST2022-02-17T13:31:47+5:302022-02-17T13:36:05+5:30

IND vs WI mumbai indians ishan kishan Lowest SR Indian batter in T20Is 42 balls 35 runs 83-33 | ईशान का शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 मैच में सबसे धीमी पारी खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

टी20 में सबसे धीमी पारी का रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

Highlightsसूर्यकुमार यादव ने 18 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 13 गेंद में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।अय्यर ने एलेन को छक्का जड़कर विजयी रन पूरे किये।

IND vs WI: आईपीएल मेगा नीलामी में सबसे महंगे बिके ईशान किशन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले टी20 मैच में किशन ने 42 गेंद में 35 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 83.33 का रहा। टी20 में सबसे धीमी पारी का रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

कप्तान रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस प्लेयर ईशान किशन ने दिनेश मोंगिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिनेश ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 84.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया था। दिनेश ने 45 गेंद में 38 रन की पारी खेली थी।

T20I में भारतीय बल्लेबाज का स्ट्राइक रेटः (40+ गेंदें)

83.33ः ईशान किशन (35/42) बनाम वेस्टइंडीज कोलकाता 2022

84.44ः दिनेश मोंगिया (38/45) बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2006

93.33ः गौतम गंभीर (56*/60) बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2012।

भारत ने पहले टी20 मैच में बुधवार को वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। जीत के लिये 158 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाये। इससे पहले टी20 क्रिकेट में पदार्पण कर रहे स्पिनर रवि बिश्नोई और अनुभवी युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने कैरेबियाई टीम को सात विकेट पर 157 रन पर रोक दिया था।

वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद वेस्टइंडीज का इस दौरे पर जीत का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। रोहित और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 45 गेंद में 64 रन जोड़े। रोहित ने 19 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाये।

आईपीएल की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा 15.25 करोड़ रुपये में फिर खरीदे गए ईशान किशन ने 42 गेंद में 35 रन की पारी खेलकर कप्तान का बखूबी साथ दिया। विराट कोहली की नाकामी का सिलसिला जारी रहा जो 17 रन बनाकर फेबियन एलेन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे जबकि ऋषभ पंत भी आठ रन ही बना पाये।

 

Open in app