IND vs WI: 11वां शतक, 2016 के बाद 2025?, अहमदाबाद में शतकीय पंच, 3211 दिन के बाद घर में शतक पूरे किए राहुल

IND vs WI LIVE: राहुल ने भारतीय पारी के 65वें ओवर में रोस्टन चेज की गेंद पर एक रन चुराकर 190 गेंद में अपना 11 वां टेस्ट शतक पूरा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2025 12:21 IST2025-10-03T12:14:55+5:302025-10-03T12:21:47+5:30

IND vs WI LIVE 11th century 190 balls 100 runs 12 fours 2025 after 2016 Century punch Ahmedabad Rahul completes century home after 3211 days first and second Test hundred home KL Rahul | IND vs WI: 11वां शतक, 2016 के बाद 2025?, अहमदाबाद में शतकीय पंच, 3211 दिन के बाद घर में शतक पूरे किए राहुल

IND vs WI LIVE

HighlightsIND vs WI LIVE: शुरुआती सत्र में कप्तान शुभमन गिल के रूप में अपना इकलौता विकेट गंवाया।IND vs WI LIVE: गिल 100 गेंद में 50 रन बनाकर चेज की गेंद पर आउट हुए।IND vs WI LIVE: जुरेल के साथ उपकप्तान रविंद्र जडेजा है।

अहमदाबादः सालामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की शतकीय पारी से भारत ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को 4 विकेट 218 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमटी गयी थी जिससे भारतीय टीम ने अब तब 56 रन की बढ़त हासिल कर ली है। केएल राहुल के लिए घर पर पहले और दूसरे टेस्ट शतक के बीच 3211 दिनों का अंतर पर शतक पूरे किए। घर पर दो शतकों के बीच किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे लंबा अंतराल, इससे पहले सबसे लंबा अंतराल आर अश्विन के नाम था।

जिन्होंने 2013 और 2021 के बीच 2655 दिन का अंतराल बनाया था। राहुल ने भारतीय पारी के 65वें ओवर में रोस्टन चेज की गेंद पर एक रन चुराकर 190 गेंद में अपना 11 वां टेस्ट शतक पूरा किया। घरेलू सरजमीं पर यह राहुल का सिर्फ दूसरा टेस्ट शतक है। उन्होंने इससे पहले 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 199 रन की पारी खेली थी।

विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (14) क्रीज पर मौजूद है। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआती सत्र में कप्तान शुभमन गिल के रूप में अपना इकलौता विकेट गंवाया। गिल 100 गेंद में 50 रन बनाकर चेज की गेंद पर आउट हुए। जुरेल के साथ उपकप्तान रविंद्र जडेजा है।

Open in app